विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy S10 Lite की सेल भारत में शुरू, मिल रहा ₹3,000 का कैशबैक

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 04 Feb 2020 08:03 AM (IST)

Galaxy S10 Lite की खासियतों की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं फोन में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले भी दिया गया है

Samsung Galaxy S10 Lite की सेल भारत में शुरू, मिल रहा ₹3,000 का कैशबैक
Samsung Galaxy S10 Lite की सेल भारत में शुरू, मिल रहा ₹3,000 का कैशबैक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Note S10 Lite की बिक्री भारतीय मार्केट में शुरू हो चुकी है। इस फोन को ऑफलाइन मार्केट समेत ऑनलाइन मार्केट में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ कई ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं, फोन में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले भी दिया गया है। इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है।

Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। इसे प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com पर उपलब्ध कराया गया है। साथ ही इसे मुख्य ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। ऑफर्स की बात करें तो ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, Samsung India की वेबसाइट पर No Cost EMI समेत एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Galaxy S10 Lite के फीचर्स: इसमें सुपर एमोलेड प्लस Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। यह 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस स्क्रीन के साथ आता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है। फोन को पावर देने के 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल सेंसर, दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यहां पढ़ें Galaxy S10 Lite बनाम Galaxy Note10 Lite

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।