Samsung Galaxy Note 20 के रेंडर्स हुए लीक, अगस्त में हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy Note 20 से जुड़े कुछ रेंडर्स सामने आए हैं जिनके मुताबिक इस स्मार्टफोन 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है और यह अगस्त में लॉन्च किया जाएगा (फोटो साभार Pigtou)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। काफी समय से चर्चा है कि Samsung अपने नए स्मार्टफोन Galaxy Note 20 पर काम कर रही है और इसे जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। लीक्स के मुताबिक Samsung Galaxy Note 20 में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं अब इस स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक हुए हैं, जिसमें फोन के डिस्प्ले से लेकर डिजाइन तक की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह स्मार्टफोन इसी साल अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है।
Pigtou वेबसाइट पर Samsung Galaxy Note 20 के CAD रेंडर्स शेयर किए गए है। इसमें अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। रेंडर्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें स्मॉल होल पंच उपलब्ध होगा। इमेज में फोन का लुक काफी स्लिम लग रहा है। इसके राइट पैनल में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। वहीं बॉटम में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और S-Pen स्लॉट मौजूद है।
सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Galaxy Note 20 का डिजाइन काफी हद तक Galaxy S20 Ultra से मिलता-जुलता है। Galaxy Note 20 का साइज 161.8 x 75.3 x 8.5mm होगा। Galaxy Note 20 के साथ ही कंपनी Galaxy Note 20+ को भी लॉन्च कर सकती है। लीक्स के अनुसार Galaxy Note 20 सीरीज को Snapdragon 865 या Exynos 990 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए इस सीरीज में 4500mAh की बैटरी उपलब्ध हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अन्य लीक्स के मुताबिक Galaxy Note 20 सीरीज में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस फ्लैगशिप फोन में 8GB RAM दी जा सकती है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है।