यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Galaxy Note 10 Lite का प्री-ऑर्डर अगले हफ्ते से होगा शुरू! जानें क्या हो सकती है कीमत
Galaxy Note 10 Lite को रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 39900 रुपये हो सकती है

नई दिल्ली, टेक डेस्क। CES 2020 में Samsung Galaxy S10 Lite समेत Galaxy Note 10 Lite लॉन्च किए गए थे। अब एक नई खबर के मुताबिक, Galaxy Note 10 Lite को अगले हफ्ते से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही फरवरी में इसे रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपये हो सकती है।
IANS की रिपोर्ट की मानें तो Galaxy Note 10 Lite को S Pen के साथ पेश किया जा सकता है। इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की खबर है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय मार्केट में Galaxy Note 10 Lite को ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा ब्लैक रंग में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वहीं, Samsung Galaxy S10 Lite को भी 23 जनवरी से फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 39,999 रुपये हो सकती है।
Samsung Galaxy Note 10 Lite के संभावित फीचर्स: इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2400 है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। फोन के निचले हिस्से पर चौड़ा बॉर्डर है। यह फोन 2.7 गीगाहर्ट्ज 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, इसमें कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
फोन में 8 जीबी तक की रैम दी गई होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं, दूसरा भी 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। तीसर सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल की बात करें तो फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का है। फोन में 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। साथ ही 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी उपलब्ध कराई गई है।