Samsung Galaxy Note 10 Lite की लाइव इमेज हुई लीक, इन फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च
पहले भी इस स्मार्टफोन के कई रेंडर्स लीक हो चुके हैं। फोन की लाइव इमेज और पहले लीक हो चुके रेंडर्स में काफी सिमिलैरिटीज देखी जा सकती है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy Note 10 सीरीज के अफोर्डेबल वेरिएंट Samsung Galaxy Note 10 Lite की लाइव इमेज हाल ही में लीक हुई है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लाइव इमेज में फोन के डिजाइन और कई फीचर्स को देखा जा सकता है। इससे पहले भी इस स्मार्टफोन के कई रेंडर्स लीक हो चुके हैं। फोन की लाइव इमेज और पहले लीक हो चुके रेंडर्स में काफी सिमिलैरिटीज देखी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के बैक में मल्टीपल कैमरा सेट-अप देखा जा सकता है। साथ ही फ्रंट पैनल में सेंट्रली अलाइंड पंच-होल कैमरा देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ ही S-Pen दिया जाएगा, ये जानकारी भी लीक हुई तस्वीर से मिली है।
TechTalkTV के ट्विटर हैंडल द्वारा इस स्मार्टफोन की लाइव इमेज को लीक किया गया है। इसमें इस स्मार्टफोन के ब्लैक कलर वेरिएंट को हर एंगल से शोकेस का गया है। Samsung Galaxy Note 10 Lite के बैक में एक स्क्वॉयर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसमें तीन लेंस देखे जा सकते हैं और एक एलईडी फ्लैश देखा जा सकता है। वहीं, फ्रंट में पंचहोल डिस्प्ले देखा जा सकता है। इसके अलावा S-Pen को भी मैचिंग ब्लैक कलर में देखा जा सकता है। हालांकि, इस अफोर्डेबल वेरिएंट का चिन इसके पहले लॉन्च हो चुके वेरिएंट के मुकाबले थोड़ा मोटा दिया गया है।
Live images of the Samsung Galaxy Note 10 Lite pic.twitter.com/GVU2uHblZF— TechTalkTV (@Mr_TechTalkTV) December 31, 2019
लीक हुई लाइव तस्वीर के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को ग्लास बॉडी के साथ देखा जा सकता है। वहीं, फोन के बेस मॉडल और हाई एंड मॉडल को मैटलिक फ्रेम के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में वॉल्यूम और पावर बटन को दाहिने साइड दिया गया है, जबकि सिम कार्ड स्लॉट को बांयीं तरफ देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के मॉडल नंबर SM N770F को भी एक तस्वीर में देखी जा सकती है।
Samsung Galaxy Note 10 Lite को इस महीने आयोजित होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2020 में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की पिछली लीक्स पर नजर डालें तो इसमें Exynos 9810 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन 6GB RAM और 128GB UFS स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस HDR AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ दी जा सकती है। कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 12+12+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।