Samsung Galaxy Note 10 और Note 10+ भारत में सेल के लिए उपलब्ध, पढ़े ऑफर्स और अन्य डिटेल्स
Samsung Galaxy Note 10 और Note 10+ अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। Galaxy Note 9 के सक्सेसर्स 22 अगस्त तक प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Note 10 और Note 10+ अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। Note 10 सीरीज के नए स्मार्टफोन इस हफ्ते की शुरुआत में बैंगलुरु में आयोजित एक इवेंट में भारत में लॉन्च किए गए थे। Galaxy Note 9 के सक्सेसर्स 22 अगस्त तक प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध है। इन्हें भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। Galaxy Note 10 और Note 10+ में इंफिनिटी O डिस्प्ले, नया S Pen, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और नया Exynos 9825 चिपसेट दिया गया है।
Galaxy Note 10 की भारत में कीमत Rs 69990 है और यह सिंगल वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। Note 10 तीन कलर्स- ऑरा ग्लो, रेड और ब्लैक में आता है। Galaxy Note 10+ दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 12GB + 256GB and 12GB + 512GB में आता है। इनकी कीमत क्रमश: Rs 79,999 और Rs 89,999 है। Note 10+ ऑरा ग्लो, व्हाइट और ब्लैक कलर में आता है। Samsung Galaxy Note 10 खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Samsung Galaxy Note 10 Plus खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Samsung Galaxy Note 10 सीरीज को Flipkart, Amazon, Paytm और Tata CLiQ आदि से खरीदा जा सकता है। फोन सेल के लिए रिटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध हैं। इनके लॉन्च ऑफर्स में Note 10 को HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर Rs 6000 का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर ऑफलाइन स्टोर्स और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर ही उपलब्ध है। Flipkart और Amazon पर ICICI बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड की खरीद पर Rs 6000 का कैशबैक मिलेगा। इसी के साथ, अगर आप सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से Note 10 खरीदते हैं, तो आपको नो कॉस्ट EMI विकल्प और 10 प्रतिशत अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसी के साथ Rs 9999 के Galaxy Buds Rs 4999 में मिलेंगे।