विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 29 जून को होगा लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर

Published: Tue, 23 Jun 2026 04:00 PM (IST)

Samsung ने भारत में अपनी पॉपुलर M-सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर ...और पढ़ें

Samsung Galaxy M47 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy M47 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy M47 5G को इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च किया जाएगा, साउथ कोरियन टेक दिग्गज ने मंगलवार को इसका खुलासा किया। कंपनी ने अपकमिंग Galaxy M सीरीज स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन्स, डिजाइन और मेन स्पेसिफिकेशन्स को भी कन्फर्म कर दिया है। ये हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम से लैस होगा। इसके अलावा, ये देश में दो कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। Samsung Galaxy M47 5G में Snapdragon चिपसेट के साथ LPDDR5x RAM और UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलने की पुष्टि की गई है। फोन में sAMOLED स्क्रीन होगी जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 29 जून को लॉन्च होने के लिए तैयार

अपकमिंग Samsung Galaxy M47 5G के लिए बनाए गए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट को अपडेट कर दिया गया है, जिससे कन्फर्म होता है कि ये हैंडसेट भारत में 29 जून को लॉन्च होगा। लॉन्च डेट के साथ ही, माइक्रोसाइट से ये भी पता चलता है कि Galaxy M47 5G भारत में दो कलर ऑप्शन्स में खरीदने के लिए अवेलेबल होगा, जिनके नाम Blaze Blue और Rogue Red हैं। डिजाइन के मामले में, ये हैंडसेट लेटेस्ट Galaxy A सीरीज फोन की तरह ही फ्लैट रियर कैमरा और पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाई दे रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Samsung Galaxy M47 5G एक ऑक्टा-कोर Snapdragon चिपसेट (जिसका नाम अभी नहीं बताया गया है) से लैस होगा। हैंडसेट में LPDDR5x RAM और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगी। फोन में 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन ऑफर करेगा।

सैमसंग अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए छह OS अपग्रेड्स और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। Samsung Galaxy M47 5G सैमसंग के One UI 8.5 के साथ आएगा, जो कि Android 16 पर बेस्ड है। लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ, फोन में AI Voice Transcription जैसे कई AI टूल्स भी मिलेंगे।

कैमरा सेटअप के लिए, Samsung Galaxy M47 5G को भारत में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ लॉन्च करने की पुष्टि की गई है। हैंडसेट में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, इसमें 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइल्ड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जो पंच-होल डिस्प्ले कटआउट के अंदर मौजूद है। सैमसंग का दावा है कि यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में कैपेबल होगा।

आखिर में, टेक दिग्गज ने ये भी बताया है कि Samsung Galaxy M47 5G 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ डेब्यू करेगा। इसके अलावा, ये बायपास चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आएगा, जिसके बारे में दावा है कि ये फोन की बैटरी पर पड़ने वाले एक्स्ट्रा स्ट्रेस को कम करती है। कंपनी ये भी दावा करती है कि ये हैंडसेट 4x स्क्रैच रेजिस्टेंस और 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी झेलने की मजबूती ऑफर करेगा।

यह भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vi लाए FIFA World Cup वाले प्लान, लेकिन किसका पैक है आपके लिए बेहतर?