विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung के दमदार बजट स्मार्टफोन Galaxy M31s में होंगे ये खास फीचर्स, आज है लॉन्चिंग

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 30 Jul 2020 07:06 AM (IST)

कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ही ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ,MonsterShot के नाम से प्रमोट कर रही है।

Samsung के दमदार बजट स्मार्टफोन Galaxy M31s में होंगे ये खास फीचर्स, आज है लॉन्चिंग
Samsung के दमदार बजट स्मार्टफोन Galaxy M31s में होंगे ये खास फीचर्स, आज है लॉन्चिंग

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung अपने अगले दमदार स्मार्टफोन Galaxy M31s को आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को आज दिन के 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिविली सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले ही ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी #MonsterShot के नाम से प्रमोट कर रही है। यानि की Galaxy M30s, M31 की तरह ही इसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी के अलावा दमदार कैमरा फीचर भी देखने को मिलेगा। आज हम आपको इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Super AMOLED डिस्प्ले

Galaxy M31s Infinity-O Super AMOLED डिस्प्ले फीचर के साथ आएगा। इसका लुक और डिजाइन काफी हद तक कंपनी के इस साल लॉन्च हुए Galaxy A51 की तरह ही दिया गया है। फोन के प्रोमोज को देखकर लगता है कि इसमें इमर्सिव डिस्प्ले फीचर दिया गया है। फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले फीचर दिया गया है।

दमदार बैटरी

Galaxy M31 की तरह ही इस स्मार्टफोन में Galaxy M31s में भी 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन का यह दमदार बैटरी फीचर यूजर्स को बेहतर बैटरी बैक-अप देगा। साथ ही, ये 25W की फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ भी आएगा।

अपग्रेडेड कैमरा

मिड बजट सेग्मेंट में आने वाला यह स्मार्टफोन को अपग्रेडेड कैमरा फीचर्स के साथ आएगा। फोन में 64MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। साथ ही, इसमें सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा भी दिया जाएगा। फोन के फ्रंट और रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। फोन के कैमरे में कई नए मोड्स भी देखे जा सकते हैं, जिसमें नाइटमोड, सुपर स्लो मोशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा टेक्नोलॉजी को Intell-Cam के नाम से प्रमोट कर रही है।

परफॉर्मेंस

Galaxy M31s को Exynos 9611 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन्स 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB के साथ आ सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है। फोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.5 के साथ आ सकती है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।