विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

₹15,999 होगी Samsung Galaxy M31 की शुरुआती कीमत!

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 18 Feb 2020 08:43 AM (IST)

Samsung Galaxy M31 को लेकर एक रिपोर्ट की मानें तो इस फोन की शुरुआती कीमत 15999 रुपये होगी। फोटो साभार Samsung

₹15,999 होगी Samsung Galaxy M31 की शुरुआती कीमत!
₹15,999 होगी Samsung Galaxy M31 की शुरुआती कीमत!

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy M31 भारतीय मार्केट में 25 फरवरी को दस्तक देगा। इस फोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रहे हैं जिससे इसकी कई स्पेसिफिकेशन्स भी साफ हो गई हैं। वहीं, अब एक रिपोर्ट में इस फोन की कीमत सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो इस फोन की शुरुआती कीमत ₹15,999 होगी। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, फोन में 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी दी जाएगी।

Samsung Galaxy M31 की संभावित कीमत: IANS की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं, दूसरा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत ₹15,999 होने की बात कही गई है। IANS ने ही बताया है कि फोन की सेल मार्च महीने में शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि इस फोन की उपलब्धता ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com पर कंफर्म हो गई है।

Samsung Galaxy M31 के फीचर्स: Amazon पर इस फोन के कुछ फीचर्स लिस्ट किए गए हैं। इसके मुताबिक, फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। साथ ही फोन में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। फोन में LED फ्लैश के साथ फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, क्वाड रियर कैमरा भी दिया जा सकता है। फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस sAMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। अगर फोन की संभावित डिटेल्स की बात करें तो यह फोन एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद है। साथ ही यह फोन Galaxy M31 को एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 के साथ पेश किया जा सकता है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।