Samsung Galaxy M20s 6000mAh बैटरी के साथ भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स
Samsung Galaxy M Series को भारत में काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। कंपनी ने इस लाइनअप में 4 डिवाइसेज - Galaxy M10 M20 M30 और M40 लॉन्च की हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy M Series को भारत में काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। कंपनी ने इस लाइनअप में 4 डिवाइसेज - Galaxy M10, M20, M30 और M40 लॉन्च की हैं। हालांकि, फिलहाल Galaxy M50 को लेकर कोई खबर नहीं है, लेकिन Galaxy M सीरीज में किसी नए वर्जन की रिपोर्ट आई है। उदाहरण के लिए: एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy M20s, जो M20 पर आधारित होगा, कुछ बेहतर स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करेगा।
डच वेबसाइट गैलेक्सी क्लब ने Galaxy M20s पर रिपोर्ट दी है, जो Galaxy M20 का वेरिएंट होगा। Galaxy M20s में रिपोर्ट के अनुसार 5830mAh की बैटरी दी जाएगी। याद दिला दें, Galaxy M20 में पहले से ही 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन को सिंगल चार्ज में लगभग 2 दिन तक चलाया जा सकता है। रिपोर्ट में यह दावा किया गया है की 5830mAh रेटेड कैपेसिटी है। इसका मतलब टिपिकल कैपेसिटी 6000mAh की हो सकती है।
Galaxy M20s के लॉन्च के समय कंपनी इसी मुख्य फीचर पर फोकस रखेगी। यह फोन कब लॉन्च होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं है। Galaxy M Series के भारत में आने के बाद यह बाजार में सैमसंग के सबसे किफायती स्मार्टफोन्स के रूप में काफी पॉपुलर हुए। यह माना जा सकता है की Galaxy M20s भी भारत में आएगा।Galaxy M20s एकमात्र S नाम वाली डिवाइस नहीं है, जो सैमसंग लॉन्च करने के लिए प्लान कर रहा है। इसके अलावा Galaxy A20s, Galaxy A30s और Galaxy A70s के बारे में भी सुनने में आ रहा है। ये डिवाइसेज Galaxy A20, A30 और A70 के वर्जन होंगे। ये डिवाइसेज भारत में जल्द लॉन्च की जा सकती हैं। Galaxy A70s 64MP ISOCELL Bright GW1 सेंसर के साथ आ सकता है, जो फोन की USP होगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप