Move to Jagran APP

Samsung Galaxy J8 को भारतीय मार्केट में मिला Android Pie अपडेट

Galaxy J6 और Galaxy J8 में एंड्रॉइड पाई अपडेट को रोलआउट कर दिया गया है

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 02:15 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 09:19 AM (IST)
Samsung Galaxy J8 को भारतीय मार्केट में मिला Android Pie अपडेट
Samsung Galaxy J8 को भारतीय मार्केट में मिला Android Pie अपडेट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung अपनी Galaxy J सीरीज स्मार्टफोन्स में एंड्रॉइड 9 पाई अपडेट रोलआउट कर रही है। इस क्रम में सबसे पहले Galaxy J6 और Galaxy J8 में इन्हें रोलआउट किया जा रहा है। भारतीय मार्केट में इन दोनों फोन्स को यूजर्स ने काफी पसंद किया है। इसी के चलते सबसे पहले इन फोन्स में एंड्रॉइड पाई अपडेट दिया जा रहा है। इसके बाद यह अपडेट Galaxy J8 में दिया जा रहा है। इस अपडेट में अप्रैल सिक्योरिटी पैच उपलब्ध करा दिया गया है।

loksabha election banner

Galaxy J8 पाई अपडेट में मिलेगा अप्रैल सिक्योरिटी पैच:

यह अपडेट 1.2 जीबी का है। इसमें नया One UI इंटरफेस दिया जाएगा। साथ ही लेटेस्ट एंड्रॉइड सिक्योरिटी पैच भी उपलब्ध कराया जाएगा। Galaxy J8 यूजर्स डाउनलोड अपडेट्स मैनुअली ऑप्शन में जाकर इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आप इस अपडेट को वाई-फाई कनेक्शन पर डाउनलोड करते हैं तो ज्यादा बेहतर है। वहीं, आपके फोन की बैटरी 30 फीसद चार्ज होनी भी आवश्यक है। इस अपडेट में कुछ समय लग सकता है।

Galaxy J8 और Galaxy J6 को अगर आप खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इन लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं। यहां आपको कई ऑफर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। 

इन 58 स्मार्टफोन्स को भी मिलेगा Android 9 Pie अपडेट:

Asus ROG Phone, ZenFone Max M2, Asus Zenfone Max Pro M2, Realme C1, Realme 2 Pro, Realme U1, Samsung Galaxy M20, Samsung Galaxy M30, Vivo V11 Pro, Vivo Nex, Vivo X21, Samsung Galaxy A6+ (2018), Samsung Galaxy A8 (2018), Samsung Galaxy A8+ (2018), Samsung Galaxy A7 (2018), Samsung Galaxy A9 (2018), Samsung Galaxy J4, Samsung Galaxy J4+, Samsung Galaxy J7 (2017), Samsung Galaxy J7 Duo, Samsung Galaxy J3 (2017), Samsung Galaxy A8 Star, Asus Zenfone 5Z,, Huawei Nova 3, Realme 2, Xiaomi Poco F1, Realme 1, Samsung Galaxy S8+, Honor 10, Honor Play, Honor View 10, BlackBerry KEY2, HTC U11 Plus, HTC U11, Xiaomi Redmi Note 6 Pro, Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Xaiomi Redmi 6 Pro, Xiaomi Redmi Y2, Xiaomi Mi 6X, Xiaomi Mi Mix 2, Sony Xperia XA2, Sony Xperia XA2 Plus, Sony Xperia XA2 Ultra, Sony Xperia XZ Premium, Huawei P20 Pro, Huawei P20, OnePlus 3T, OnePlus 3, Samsung Galaxy Note 8, Samsung Galaxy S8, Sony Xperia XZ2 Premium, Sony Xperia XZ2, Xaiomi Mi 8, Sony Xperia XZ Compact, Huawei Mate 10, Xiaomi Mi Max 3, Huawei Mate 10 Pro और HTC U11 Life शामिल हैं।

Samsung J सीरीज स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए आप Amazon पर जा सकते हैं। यहां आपको कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इन्हें खरीदने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ हो सकता है लॉन्च

16MP सेल्फी कैमरा के साथ जल्द लॉन्च होगा Vivo का नया बजट स्मार्टफोन, पढ़ें फीचर डिटेल्स

Redmi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में होगा 32MP सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरा! 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.