विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy Fold भारत में 1 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 25 Sep 2019 05:54 PM (IST)

Samsung Galaxy Fold के Redesigned वेरिएंट की शुरुआती कीमत Rs 1.5 लाख हो सकती है और भारत समेत इसे कई बाजारों में लॉन्च किया जाएगा...

Samsung Galaxy Fold भारत में 1 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy Fold भारत में 1 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Fold को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं जिनके अनुसार ये फोन इसी महीने बाजार में दस्तक दे सकता है। लेकिन अब आई नई जानकारी के मुताबिक Galaxy Fold भारतीय बाजार में 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के डिस्प्ले में आई समस्या के बाद कंपनी ने इस डिवाइस को रिकॉल कर लिया था। जिसके बाद अब डिस्प्ले समस्या को दूर करके कंपनी इसका Redesigned वेरिएंट लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

IANS की रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy Fold फोन भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च होगा, लेकिन कंपनी ने अभी ​तक आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च तिथि का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि भारतीय यूजर्स फोन को केवल रिटेल और प्री-बुकिंग के माध्यम से ही खरीद सकेंगे। वहीं कीमत के बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Fold की कीमत Rs 1.5 लाख से लेकर Rs 1.75 लाख तक हो सकती है। हालांकि कीमत की पुष्टि के लिए इसके लॉन्च का इंतजार करना होगा।

बता दें कि Samsung Galaxy Fold स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था लेकिन इसके डिस्प्ले में आई समस्या के कारण कंपनी ने ​इसे सभी बाजारों से रिकॉल कर लिया था। वहीं पिछले दिनों खबर आई थी कि फोन की आई डिस्प्ले समस्या को दूर कर दिया गया है और अब इसका Redesigned वेरिएंट बाजार में दस्तक देने के लिए लगभग तैयार है। 

Samsung Galaxy Fold के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में एक डिस्प्ले 7.3 इंच का सुपर एमोलेड का है। वहीं दूसरा 4.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले ​है। डिवाइस की स्क्रीन फ्लैक्सिबल है और यूजर्स इसे फोन और टैबलेट की तरह आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यह फोन Snapdragon 855 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

वहीं फोटोग्राफी के लिए Galaxy Fold में कुल 6 कैमरे दिए गए हैं। जिसमें एक 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा बाहर की तरफ है। जबकि बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। प्राइमरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस और ड्यूल अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का है। दूसरा 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और तीसरा, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। जब फोन अनफोल्ड होगा तो इसके दो कैमरे अंदर की तरफ दिखाई देंगे। जिसमें 10 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।