विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy Fold आज भारत में होगा लॉन्च, 12GB रैम और 6 कैमरा सेंसर हैं खास

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 01 Oct 2019 07:41 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 01 Oct 2019 09:56 AM (GMT+05:30)

Samsung Galaxy Fold की की कीमत और उपलब्धता Galaxy Fold के लॉन्च इवेंट पर ही घोषित की जाएगी

Samsung Galaxy Fold आज भारत में होगा लॉन्च, 12GB रैम और 6 कैमरा सेंसर हैं खास
Samsung Galaxy Fold आज भारत में होगा लॉन्च, 12GB रैम और 6 कैमरा सेंसर हैं खास

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Fold को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसे पिछले हफ्ते अमेरिका में उतारा गया है। यह फोल्डेबल फोन इस तरह का कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसे अनफोल्ड करने पर इसका स्क्रीन साइज टैबलेट के साइज का होता है। वहीं, फोल्डेड स्टेट में इसकी सेकेंडरी स्क्रीन स्मॉल साइज की होती है। इस फोन की कीमत और उपलब्धता Galaxy Fold के लॉन्च इवेंट पर ही घोषित की जाएगी। खबरों की मानें तो इस फोन की भारतीय कीमत 1,40,000 रुपये हो सकती है।

Samsung Galaxy Fold की भारतीय कीमत, उपलब्धता और लॉन्च समय: यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में भारतीय मार्केट में इस फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी। यह तो जाहिर ही है कि इसकी कीमत किफायती नहीं होगी। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन को कुछ चुनिंदा आउटलेट्स पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इस फोन के लिए 24x7 ऑनलाइन सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Galaxy Fold के फीचर्स: इसमें एक डिस्प्ले 7.3 इंच का है जो Infinity Flex डायनेमिक एमोलेड पैनल के साथ आता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1536x2152 है। दूसरे डिस्प्ले की बात करें तो यह 4.6 इंच सुपर एमोलेड पैनल के साथ आता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 840x1960 है। यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम से लैस है। इसमें 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है।

फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 6 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो वाइड-एंगल लेंस और ड्यूल अपर्चर के साथ आता है। वहीं, दूसरा 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस है और तीसरा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। इसके फ्रंट कैमरा की बात की जाए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। जब इस फोन को अनफोल्ड किया जाएगा तो इसके अंदर की तरफ भी दो कैमरे दिए गए हैं। इसमें एक सेंसर 10 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।