Samsung लाएगा 5G से लैस किफायती स्मार्टफोन, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ करेगा एंट्री
Samsung Galaxy F70 Pro 5G का भारत में लॉन्च जल्द होने वाला है, जिसे फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है।

HighLights
सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G का भारत में लॉन्च जल्द।
फ्लिपकार्ट पर टीजर जारी, ग्रीन कलर में दिखेगा फोन।
ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्लैट रियर पैनल की उम्मीद।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया था। यह सैमसंग के F70 सीरीज का पहला स्मार्ट था, जिसके बाद अब कंपनी ने Samsung Galaxy F70 Pro 5G के इंडिया लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। यह इस सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Galaxy F70 सीरीज के इस फोन के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च
Samsung ने अपकमिंग Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को कन्फर्म करते हुए टीजर शेयर किया है। यह फोन बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा। सैमसंग के इस अपकमिंग फोन के बारे में कंपनी कल 31 जुलाई को और भी डिटेल्स शेयर करेगी। सैमसंग का यह फोन मिड सेगमेंट में किफायती दाम में लॉन्च हो सकता है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G की संभावित खूबियां
Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन टीजर में ग्रीन कलर ऑप्शन में टीज किया गया है। इस फोन को फ्लैट रियर पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके बैक पैनल में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा और LED फ्लैश भी दिया जाएगा। फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन मिलेंगे।
Samsung Galaxy Galaxy F70e 5G की खूबियां
Samsung Galaxy Galaxy F70e 5G स्मार्टफोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.7-इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है।
Samsung Galaxy F70e 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, ARM Mali G57 GPU, 6GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
