विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला Samsung का नया 5G फोन, भारत में आज होगा लॉन्च

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:00 AM (IST)

Samsung आज यानी 18 अक्टूबर को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 5G लॉन्च करने जा रहा है। इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

Samsung Galaxy F70 5G भारत में आज होगा लॉन्च।

Samsung Galaxy F70 5G भारत में आज होगा लॉन्च। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 5G आज यानी 18 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। स्मार्टफोन मेकर ने शुक्रवार को इस नए अपडेट का एलान किया था। ये हैंडसेट कंपनी के Galaxy F70 लाइनअप में एक नए मॉडल के तौर पर डेब्यू करेगा, जिसमें पहले से Galaxy F70 Pro 5G और Galaxy F70e 5G शामिल हैं। आने वाले Samsung Galaxy F70 5G के लिए देश में एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पहले ही लाइव कर दी गई थी, जिससे इसके डिजाइन, मेजर स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और अवेलेबिलिटी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका मेन शूटर 50-मेगापिक्सल का है। इसके अलावा हैंडसेट में एक sAMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। ये भारत में दो अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज

Samsung Galaxy F70 5G की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भारत में लाइव हो चुकी है। ये माइक्रोसाइट कंफर्म करती है कि आने वाला ये स्मार्टफोन आज यानी 18 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी टाइमिंग नहीं बताई है। हालांकि, ज्यादातर फोन्स दोपहर 12 बजे के आसपास लॉन्च किए जाते हैं। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन के देश में दो कलर ऑप्शन्स- बोल्ड ब्लैक और विविड वॉयलेट में बिक्री के लिए आने की पुष्टि की गई है। ग्राहक इसे Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy F70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम होने की पुष्टि हुई है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा करेगा। इसके बैक पैनल पर 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया जाएगा। Galaxy F70 5G की थिकनेस महज 7.5mm होगी। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

Samsung Galaxy F70 5G में फुल-HD+ रेजोल्यूशन वाला फ्लैट sAMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया जाएगा। ये फोन सैमसंग के इन-हाउस Exynos 1330 चिपसेट पर काम करेगा। माइक्रोसाइट से ये भी पता चलता है कि ये हैंडसेट 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ये फोन 'Circle to Search' समेत कई AI-पावर्ड टूल्स के साथ आएगा। ये One UI के अनस्पेसिफाइड वर्जन पर चलेगा और इसमें सैमसंग की Knox सिक्योरिटी भी मिलेगी।

डिजाइन के लिहाज से, Samsung Galaxy F70 5G में एक फ्लैट रियर पैनल दिखाया गया है, जिसके टॉप-लेफ्ट कोने में पिल-शेप्ड वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। फ्रंट-फेसिंग कैमरे के लिए इसमें वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलेगा। फोन का पावर बटन राइट साइड दिया गया है, जबकि लेफ्ट साइड को पूरी तरह क्लीन रखा गया है। इसके बॉटम में एक USB Type-C पोर्ट देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: सावधान! Play Store पर आया नकली WhatsApp, 5 लाख से ज्यादा लोग कर चुके हैं डाउनलोड