विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung का किफायती 5G फोन लॉन्च: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Super AMOLED डिस्प्ले

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:43 PM (IST)

सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया Galaxy F70 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। ...और पढ़ें

Samsung का किफायती 5G फोन लॉन्च: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Super AMOLED डिस्प्ले

Samsung का किफायती 5G फोन लॉन्च: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Super AMOLED डिस्प्ले


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Samsung Galaxy F70 5G के नाम से पेश किया है। ये फोन 50MP प्राइमरी कैमरा, 5000mAh बैटरी और Super AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। ऐसे में अगर आप भी 20 हजार रुपये से कम में कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस ऑप्शन के साथ भी जा सकते हैं। चलिए पहले इसकी कीमत और बाकि फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...

Samsung Galaxy F70 5G की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy F70 5G की शुरुआती कीमत सिर्फ 17,999 रुपये है। स्मार्टफोन की पहली सेल 20 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इसे आप Flipkart, Samsung की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर के जरिए खरीद पाएंगे। फोन को दो कलर Vivid Violet और Bold Black ऑप्शन में पेश किया गया है।

Samsung Galaxy F70 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही फोन में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिल रही है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में 5nm टेक्नोलॉजी पर बना Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।

डिवाइस में इसके साथ Mali-G68 MP2 GPU मिल रहा है। फोन में Android 17 पर बेस्ड One UI 9.5 है। इसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड का सपोर्ट भी मिल रहा है जिससे आप फोन की स्टोरेज को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।

Samsung Galaxy F70 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 1080p रेजोल्यूशन में 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटिंग भी मिली है, जो धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा देती है। जबकि कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स हैं।

यह भी पढ़ें- Jio का 72 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी