Jio का 72 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
Jio अपने ग्राहकों को ₹749 का प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें 72 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा ...और पढ़ें

Jio का 72 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी Jio अपने करोड़ों ग्राहकों को 749 रुपये वाला शानदार प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान में न सिर्फ लंबी वैलिडिटी मिल रही है बल्कि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है जो इस प्लान को और भी खास बना रहा है।
इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को JioHotstar, JioAICloud, Google Gemini और Canva Pro Lite जैसे डिजिटल बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें कॉलिंग और इंटरनेट के साथ OTT और AI टूल्स का यूज भी करना है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Jio के ₹749 वाले प्लान के बेनिफिट्स
Jio के इस जबरदस्त रिचार्ज प्लान में आपको पूरे 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही इस प्लान में आपको कुल 164GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है जिसमें डेली 2GB डेटा के साथ एक्स्ट्रा 20GB डेटा भी शामिल है। तय डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।
प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है। एलिजिबल ग्राहकों को तो इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है। इसके जरिए यूजर्स मोबाइल पर कंटेंट देख सकते हैं। साथ ही इस प्लान में JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है।
Google Gemini और Canva का भी सब्सक्रिप्शन
इसके अलावा इस प्लान में ग्राहकों को Google Gemini का 18 महीने का Pro सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिल रहा है, जिसकी बताई गई कीमत 35,100 रुपये है। इसके तहत आपको 5000GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगी। प्लान में Nano Banana और अन्य AI फीचर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा प्लान में 1590 रुपये की कीमत वाला Canva Pro Lite का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।
