विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A90 5G का डिजाइन और रिटेल बॉक्स हुआ लीक, जल्द होगा लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 03 Sep 2019 07:58 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 08:14 AM (IST)

Samsung Galaxy A90 5G कंपनी के अब तक लॉन्च हुए 5G स्मार्टफोन्स से सबसे कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A90 5G के फ्रंट पैनल को हाल ही में स्पॉट किया गया है

Samsung Galaxy A90 5G का डिजाइन और रिटेल बॉक्स हुआ लीक, जल्द होगा लॉन्च
Samsung Galaxy A90 5G का डिजाइन और रिटेल बॉक्स हुआ लीक, जल्द होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy A90 5G के हाल ही में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इस स्मार्टफोन को जल्द ही दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जाएगा। ये Samsung Galaxy S10+ 5G, Samsung Galaxy Note 10+ 5G, Samsung Galaxy Fold 5G के बाद अगला स्मार्टफोन होगा जिसे 5G नेटवर्क कॉम्पैटिबिलिटी के साथ लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy A90 5G कंपनी के अब तक लॉन्च हुए 5G स्मार्टफोन्स से सबसे कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy A90 5G के फ्रंट पैनल को हाल ही में स्पॉट किया गया है। इस लीक में इसके फ्रंट पैनल में वाटरड्रॉप नॉच वाला Infinity-U डिस्प्ले देखा गया है।

अब इस स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स स्पॉट किया गया है, जिसमें इस स्मार्टफोन का नाम देखा जा सकता है। अब तक इस स्मार्टफोन्स के जो भी फीचर्स सामने आए हैं उसके मुताबिक, Samsung Galaxy A90 5G में 6.7 इंच का बहुत ही बड़ा फुल HD+ Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें Samsung Galaxy A सीरीज के मिड रेंज के स्मार्टफोन्स की तरह ही वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा जा सकता है।

Samsung Galaxy A90 5G के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इके अलावा इसमें 5 मेगापिक्स और 8 मेगापिक्सल के दो और कैमरे बैक में दिए जा सकते हैं। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म वाले 5G मॉडम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 25W की फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।