विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung के दो नए 5G फोन की सेल आज से, 5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा समेत कई फीचर्स

Published: Fri, 10 Apr 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

सैमसंग के नए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन की बिक्री 10 अप्रैल से शुरू हो गई है। ग्राहक इन फोन्स पर 3,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं।  

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने हाल ही में अपने दो नए A सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिन्हें कंपनी ने Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G के नाम से पेश किया था। इन दोनों डिवाइस की सेल आज यानी 10 अप्रैल से शुरू होने वाली है।

बिक्री से पहले, Samsung ने बताया है कि इन नए Galaxy A-सीरीज डिवाइस को खरीदने वाले ग्राहक 3,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक, पुराने डिवाइस के बदले नया फोन लेने पर बोनस और 24 महीने तक की बिना ब्याज वाली मासिक EMI का भी लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आप इनमें से किसी डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहली इनकी कीमत जान लें...

Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की कीमत

Samsung Galaxy A57

  • वेरिएंट: 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 56,999 रुपये
  • वेरिएंट: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 62,499 रुपये
  • कलर ऑप्शन: Awesome Lilac, Awesome Icy Blue, Awesome Navy

Samsung Galaxy A37

  • वेरिएंट: 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 41,999 रुपये
  • वेरिएंट: 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 47,499 रुपये
  • वेरिएंट: 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: 52,999 रुपये
  • कलर ऑप्शन: Awesome Gray Green, Awesome Lavender, Awesome Charcoal

Samsung Galaxy A57: स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस डिवाइस में 6.7-इंच Super AMOLED+, FHD+ डिस्प्ले है। साथ ही फोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर भी मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Exynos 1680 प्रोसेसर है। डिवाइस 8GB, 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑफर करता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP + 12MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP मैक्रो कैमरा है जबकि फ्रंट में 12MP का कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में One UI 8.5 मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिल रही है। डिवाइस 45W की फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए डिवाइस में IP68 रेटिंग, Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी मिल रही है।

Samsung Galaxy A37: स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A37 5G में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस में 120 Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में Exynos 1480 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP मैक्रो कैमरा है जबकि फ्रंट में 12MP का कैमरा मिल रहा है। इस फोन में भी 5,000 mAh की बैटरी और धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिल रही है।

यह भी पढ़ें- OnePlus के 9000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 50MP कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।