Samsung का शानदार 5G फोन मिल रहा सस्ते में, Amazon दे रहा है 13 हजार की छूट
सैमसंग गैलेक्सी A56 5G स्मार्टफोन Amazon पर ₹13,000 की छूट के साथ ₹36,999 में उपलब्ध है। बैंक कार्ड और एक्सचेंज ...और पढ़ें

Samsung का शानदार 5G फोन मिल रहा सस्ते में, Amazon दे रहा है 13 हजार की छूट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने कुछ वक्त पहले अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं, जिसमें ये Galaxy A56 मॉडल भी शामिल है। हालांकि, कीमत बढ़ने के बावजूद खरीदार अभी भी इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से सस्ते में खरीद सकते हैं। जी हां, यह स्मार्टफोन, जिसकी कीमत अभी वैसे तो ₹49,999 है, ₹13,000 सस्ता मिल रहा है।
इतना ही नहीं, बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर के साथ तो इसकी असल कीमत को और भी कम हो सकती है। इस डिवाइस में 6.7-इंच की डिस्प्ले है। साथ ही इसमें सैमसंग का Exynos 1580 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। चलिए पहले डील के बारे में जान लेते हैं...
Samsung Galaxy A56 5G पर डिस्काउंट
Amazon पर इस वक्त सैमसंग के Galaxy A56 5G की कीमत ₹36,999 हो गई है जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिलता है। फोन पर फ्लैट 26% डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी MRP ₹49,999 बताई गई है। इसके अलावा Amazon पर Exchange Offer में ₹35,000 तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है। हालांकि एक्सचेंज की असली वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन पर डिपेंड करेगी।
Cashback और No Cost EMI ऑफर
डील में Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए ₹1,109 तक का Cashback ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर नो कॉस्ट EMI सिर्फ ₹6,167 x 6m से शुरू हो जाती है।

Samsung Galaxy A56 5G के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग का ये डिवाइस एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसमें 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और इसमें आउटडोर के लिए 1,200-निट ब्राइटनेस है। फोन में Gorilla Glass Victus+ और IP67 वॉटर/डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग है। इसमें अपग्रेडेड ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ 128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिल रहे हैं।
कैमरा की बात करें तो फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और नया अपग्रेडेड 12MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिल रहा है। फोन में 'Circle to Search' और 'Object Eraser' जैसे स्मार्ट 'Awesome Intelligence' AI फीचर्स भी हैं। इसके अलावा इसमें 5,000 mAh की बैटरी, 45W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
