7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन वो भी सिर्फ ₹20,899 में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी
Motorola G57 Power 5G पर Flipkart शानदार ऑफर दे रहा है, जिससे यह 7000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला फोन ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन वो भी सिर्फ ₹20,899 में, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी कम बजट में ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, जिसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार प्रोसेसर और ज्यादा RAM मिले, तो Motorola G57 Power 5G पर मिल रहा Flipkart का ऑफर आपके लिए है। डिवाइस में 7000mAh की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB RAM जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
खास बात यह है कि Flipkart पर मिल रहे ऑफर के बाद इस फोन की कीमत सिर्फ ₹20,899 रह गई है। यानी करीब 21 हजार रुपये के बजट में आपको बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी वाला डिवाइस मिल रहा है। अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत न हो और डेली के साथ मल्टीटास्किंग में भी अच्छा परफॉर्मेंस मिले, तो ये डील देख लें...
Motorola G57 Power 5G की कीमत
फोन की लिस्टेड कीमत ₹21,999 है, लेकिन Flipkart पर ऑफर के बाद इसकी कीमत ₹20,899 दिखाई जा रही है। यानी सीधे ₹1,100 की बचत होगी। Flipkart के ऑफर सेक्शन में Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर ₹1,100 का डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा Flipkart SBI Credit Card पर भी ऐसा ही ₹1,100 का ऑफर मिल रहा है। यानी इन दोनों में से एलिजिबल कार्ड ऑफर चुनकर फोन की प्रभावी कीमत ₹20,899 तक पहुंच सकती है। वहीं, अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो Flipkart पर Exchange ऑफर के तहत ₹20,700 तक की छूट मिल सकती है।

हालांकि रियल एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन पर डिपेंड करेगी। एक्सचेंज के साथ फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो सकती है। इसके अलावा आप फोन को ₹7,529 x 3 महीने की EMI प्लान पर भी ले सकते हैं। हालांकि EMI चुनने से पहले ब्याज, फीस और कुल भुगतान राशि जरूर जांच लें।
Motorola Moto G57 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला के Moto G57 Power 5G में सामने की तरफ 6.72-इंच की स्मूद FHD+ 120Hz डिस्प्ले है, जिस पर Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है। साथ ही इसमें 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 33W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के साथ 60 घंटे तक का बैकअप देती है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 4nm प्रोसेसर है। साथ ही इसमें भरोसेमंद 5G मल्टीटास्किंग के लिए 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी है।
Motorola Moto G57 Power 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 600 मेन कैमरा है। साथ ही इसमें Moto AI से बेहतर बनाया गया 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। फोन में Pantone-इंस्पायर्ड वीगन लेदर बैक, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिल रही है।
