विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A51 जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 22 Jan 2020 08:53 AM (IST)

Samsung जल्द भारतीय मार्केट में Galaxy A51 हैंडसेट लॉन्च करने वाली है। इस फोन के अलावा Galaxy A71 भी लॉन्च किए जाने की संभावना है

Samsung Galaxy A51 जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy A51 जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द भारतीय मार्केट में Galaxy A51 हैंडसेट लॉन्च करने वाली है। इस फोन के अलावा Galaxy A71  भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि, Galaxy A71 को आज लॉन्च किया जाएगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिली है। Galaxy A51 की बात करें तो इसे मिड-रेंड सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। 

Galaxy A51 की संभावित कीमत: इसकी कीमत 22,999 रुपये होने की उम्मीद है। इसे ब्लैक, प्रिज्म क्रश, व्हाइट, ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस फोन को पहले वियतनाम में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, Galaxy A71 की बात करें तो इसकी कीमत 29,990 रुपये होने की संभावना है।

Galaxy A51 के संभावित फीचर्स: इसमें 6.5 इंच का सुपर एमोलेड Infinity-O डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन 2.3 गीगाहर्टज ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। साथ ही इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज भी दी जाने की उम्मीद है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा मौजूद होगा। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, तीसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हो सकता है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर होने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A71 के संभावित फीचर्स:  इसमें 6.71 इंच का सुपर एमोलेड Infinity-O डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन 2.2 गीगाहर्टज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा मौजूद होगा। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होने की उम्मीद है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।