Galaxy A37 के मुकाबले कितना अलग होगा नया A38 5G? जानिए सैमसंग की अगली A-सीरीज में क्या बदलेगा और क्या नहीं
Samsung के संभावित तौर पर अगले साल आने वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A38 5G से जुड़ी अहम जानकारी लॉन्च से ...और पढ़ें

Samsung Galaxy A38 5G को लेकर जानकारी सामने आई है। Photo- Galaxy A37 5G.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग का Galaxy A38 5G के अगले साल Galaxy A37 5G के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च होने की संभावना है। एक नई लीक से संकेत मिलता है कि कंपनी का ये नेक्स्ट जनरेशन का A-सीरीज फोन मौजूदा मॉडल्स की तुलना में कोई खास कैमरा अपग्रेड लेकर नहीं आएगा। उम्मीद की जा रही है कि ब्रांड Galaxy A38 5G में भी वही पुराना 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप ही पैक करेगा। बता दें कि Galaxy A37 5G को इसी साल मार्च में Exynos 1480 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी के साथ भारत में पेश किया गया था।
Samsung Galaxy A38 5G के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
GalaxyClub की एक रिपोर्ट के मुताबिक Samsung Galaxy A38 5G में वही कैमरा कॉन्फिगरेशन बरकरार रखा जाएगा जो Galaxy A37 और Galaxy A36 में इस्तेमाल किया गया था। अपकमिंग इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल होगा।
सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए Galaxy A38 5G में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है। अगर ये नई लीक सही साबित होती है, तो सैमसंग के पिछले जनरेशन के A-सीरीज फोन्स की तुलना में Galaxy A38 5G में काफी कम कैमरा हार्डवेयर इम्प्रूवमेंट्स देखने को मिलेंगे।

Galaxy A38 5G के Galaxy A58 5G के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। ये लॉन्च अगले साल मार्च या अप्रैल के आसपास हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक इसके लॉन्च की आधिकारिक टाइमलाइन या कीमत का एलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत अपने पुराने मॉडल्स से ज्यादा हो सकती है।
सैमसंग ने इसी साल मार्च में Galaxy A37 5G को भारत में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 41,999 रुपये की कीमत पर रिलीज किया था। इसे ऑसम लैवेंडर, ऑसम चारकोल और ऑसम ग्रेग्रीन शेड्स में पेश किया गया था। इसमें 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का फुल HD+ (1,080x2,340 पिक्सल) सुपर AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है।
ये Exynos 1480 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 12GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसे छह जनरेशन के एंड्रॉयड अपग्रेड्स और छह साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने की पुष्टि की गई है। इसमें IP68-रेटेड बिल्ड मिलता है। इसके अलावा Galaxy A37 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
