Samsung का ये 5G फोन खरीदें 25,499 रुपये में, मिलती है 5,000mAh की बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर
अगर आप 30,000 रुपये के बजट में एक अच्छा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया ...और पढ़ें

Samsung Galaxy A36 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप 30,000 रुपये से कम बजट में एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Samsung Galaxy A36 पर मिल रही ये डील आपको काफी पसंद आ सकती है। हाल ही में इस फोन की कीमत बढ़ी थी जिसके बाद ये 36,999 रुपये में बिक रहा था, लेकिन Flipkart इस समय इस हैंडसेट पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। बैंक और कार्ड ऑफर्स को साथ मिलाकर आप इस फोन की असल कीमत और भी कम कर सकते हैं। फोन में आपको Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला बेहतरीन फोन मिलता है। आइए देखते हैं कि Flipkart पर ये डील कैसे काम करती है।
Samsung Galaxy A36 5G: Flipkart डील का पूरा गणित
हालिया प्राइस हाइक के बाद Samsung Galaxy A36 5G की कीमत 36,999 रुपये हो गई थी, लेकिन Flipkart इस फोन को अभी सीधे 25,499 रुपये में बेच रहा है। यानी पूरे 11,500 रुपये का सीधा और फ्लैट डिस्काउंट। ये कीमत फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए है।
अगर आप पेमेंट करने के लिए Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1,275 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल जाएगी। इसी तरह HDFC क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

इसके अलावा Flipkart का एक्सचेंज प्रोग्राम भी उपलब्ध है। अगर आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल सही है, तो आप 24,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू पा सकते हैं। जो लोग एक बार में पूरा पैसा नहीं देना चाहते, उनके लिए प्लेटफॉर्म 6 महीने के लिए महज 4,250 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी ऑफर कर रहा है।
Samsung Galaxy A36 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Samsung Galaxy A36 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। बाहर धूप में इस्तेमाल करने पर ये स्क्रीन 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकती है। स्क्रीन को खरोंच और टूटने से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का प्रोटेक्शन दिया गया है। पानी और धूल से सेफ रखने के लिए फोन को IP67 की वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग मिली हुई है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट लगा है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। सॉफ्टवेयर के मामले में ये फोन Android 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है। सबसे खास बात ये है कि सैमसंग इस फोन पर 6 जेनरेशन के OS अपग्रेड्स और 6 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स का लंबा सपोर्ट दे रहा है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
