Samsung के इन 3 स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ी, अब खरीदने के लिए देने होंगे ₹2,000 ज्यादा
सैमसंग ने भारत में अपने तीन 5G स्मार्टफोन - Galaxy A27 5G, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G ...और पढ़ें

Samsung के इन 3 स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ी, अब खरीदने के लिए देने होंगे ₹2,000 ज्यादा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों सैमसंग का कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल सैमसंग ने इंडियन मार्केट में अपने तीन स्मार्टफोन Galaxy A27 5G, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं।
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इन स्मार्टफोन के सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें 2,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं। इससे ग्राहकों को अब इन फोन्स को खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे देने होंगे। चलिए जानते हैं कौन-सा फोन अब कितने का मिलेगा...
Samsung Galaxy A27 5G की नई कीमतें
Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग के Galaxy A27 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 33,999 रुपये की जगह 35,999 रुपये में मिलेगा। जबकि फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 40,999 रुपये की जगह 42,999 रुपये में मिलेगा। फोन का 8GB RAM और 256GB वेरिएंट अब 47,999 रुपये में मिलेगा जिसकी पहले कीमत 45,999 रुपये थी।
Samsung Galaxy M47 और F70 Pro 5G भी हुए महंगे
दूसरी तरफ सैमसंग के Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G की कीमतें भी 2,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये से बढ़कर अब 37,999 रुपये तक पहुंच गई है।
फोन के 8GB RAM और 128GB वेरिएंट की कीमत अब 39,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है। डिवाइस के 8GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत भी बढ़कर 46,999 रुपये हो गई है। ये पहली बार नहीं है जब सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने पहले सितंबर में भी Galaxy A27 5G के सभी वेरिएंट की कीमतें 2,000 रुपये तक बढ़ा दी थी।
