विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A21s भारत में कल देगा दस्तक, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 16 Jun 2020 05:32 AM (GMT+05:30)

Samsung Galaxy A21s को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक ब्लू वाइट में पेश किया जा सकता है। फोन सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A21s भारत में कल देगा दस्तक, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy A21s भारत में कल देगा दस्तक, जानिए संभावित कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता साउथ कोरियाई कंपनी Samsung भारत में अपनी लेटेस्ट डिवाइस Galaxy A21s को 17 जून 2020 को लांच करने जा रही है। Samsung ने अपने ऑफिशियल Twitter हैंडल से फोन की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी दी। लेकिन फोन की बिक्री भारत में कब शुरू होगी  और क्या कीमत होगी फिलहाल इस बारे में  कोई जानकारी नहीं दी है। Samsung Galaxy A21s बजट कैटेगरी का फोन हो सकता है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन को ₹17000 के प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। फोन  को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू, वाइट में पेश किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन

Galaxy A21s में 6.5 इंच की एचडी प्लस इंफिनिटी-O डिस्पले मिलेगी जिसका रिजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल हो सकता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20: 9  हो सकता है। फोन एंड्राइड 10 आधारित वन यूआई पर काम करेगा। स्टोरेज के तौर पर फोन में 3GB रैम के साथ 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है साथ ही माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा अगर कैमरा की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर 48MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.0 होगा इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड  कैमरे के साथ अपर्चर f/2.2 दिया जा सकता है। साथ ही 2MP रैक्टेंगुलर रियल मॉड्यूल में आ सकता है।

वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा जो f/2.2 अपर्चर के साथ आएगा। फोन की सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। अगर पावर बैकअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी A21s में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन के डायमेंशन की बात करें तो इसका वजन 191 ग्राम होगा, जबकि लंबाई 163.6mm और चौड़ाई 75.3mm होगी।

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

(Written By- Saurabh Verma)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।