विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A21s की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया प्राइस

By Renu YadavEdited By:
Published: Tue, 21 Jul 2020 06:19 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 07:24 AM (IST)

Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन में 5000mAh की पावरफुल बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Samsung Galaxy A21s की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया प्राइस
Samsung Galaxy A21s की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नया प्राइस

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने पिछले महीने ही भारत में Galaxy A21s को लॉन्च किया था और लॉन्च के एक महीने बाद ही कंपनी ने इसकी कीमत में कटौती कर दी है। अब यह स्मार्टफोन 1,000 रुपये की कटौती के साथ सेल के ​लिए उपलब्ध हो रहा है। इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया था लेकिन फिलहाल इसके एक ही मॉडल की कीमत को कम किया गया है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को पावरफुल बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस क्षमता और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। आइए जानते हैं कम हुई कीमत के बाद इस स्मार्टफोन का नया प्राइस।

Samsung Galaxy A21s को 4GB + 64GB और 6GB + 64GB दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। लेकिन कंपनी ने 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती है और अब यूजर्स इसके 17,499 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसकी ओरिजनल कीमत 18,499 रुपये है। हालांकि, 4GB + 64GB मॉडल अभी भी 16,499 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन नई कीमत के साथ यह कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।  

Samsung Galaxy A21s के स्पेसिफिकेशन्स

एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित Samsung Galaxy A21s के 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। जिसकी मदद से यूजर्स 512GB तक का डाटा एक्सपेंड कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन octa-core Exynos 850 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 6.5 इंच का एचडी+ Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है। 

कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर ​मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। 

Jagran HiTech #NayaBharat सीरीज के तहत इंडस्ट्री के लीडर्स और एक्सपर्ट्स ने क्या कहा है, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।