विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung का सस्ता फोन, 50MP का कैमरा और डुअल-सिम भी

Published: Mon, 14 Sep 2026 07:36 PM (IST)

Samsung Galaxy A08 4G जल्द ही 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सैमसंग गैलेक्सी A08 4G जल्द 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरे के साथ

  2. UAE रिटेलर ने AED 625 (₹16,300) कीमत का खुलासा किया

  3. 6.7 इंच 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर संभावित

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy A08 4G स्मार्टफोन एंट्री लेवल पर जल्द लॉन्च हो सकता है। यह फोन कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A07 4G को रिप्लेस करेगा। सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन के कई फीचर्स पुराने स्मार्टफोन की तरह होंगे। Samsung ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी ऑफिशियल एलान नहीं किया है। हालांकि, लॉन्च से पहले सैमसंग के इस स्मार्टफोन को UAE रिटेलर ने इससे जुड़ी जानकारी शेयर की हैं।

Samsung Galaxy A08 4G की संभावित कीमत

360गैजेट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Virgin Megastore UAE ने सैमसंग के बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 4G को AED 625 (करीब 16,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया है। यह फोन 4GB की रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन का एक और वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy A08 4G स्मार्टफोन को अक्टूबर तक अन्य मार्केट में लाया जा सकता है। इसके साथ ही इसका 5जी वेरिएंट 2027 के शुरुआत में लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A08 4G की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A08 4G स्मार्टफोन को 6.7-इंच की PLS LCD पैनल के साथ लाया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यही डिस्प्ले Galaxy A07 4G स्मार्टफोन में भी दी गई थी। Galaxy A08 4G स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.2GHz से 2GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग के इस फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन Google Play Console की लिस्टिंग में Android 17 के साथ स्पॉट किया गया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy A08 4G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिल सकता है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया जा सकता है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ लाया जाएगा। Galaxy A08 4G स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। यह फोन Dark Blue, Green और Silver कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Samsung का नया किफायती 'फैन एडिशन' 5G फोन लॉन्च, AMOLED 2X डिस्प्ले और 50MP कैमरा