विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स लोकल रिटेलर्स से ऑनलाइन खरीद सकेंगे आप

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 28 May 2020 05:16 AM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 05:21 AM (IST)

अब यूजर्स अपने पसंदीदा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स टीवी फ्रिज एसी आदि भी लोकल ऑफलाइन स्टोर से ऑनलाइन खरीद सकेंगे।

Samsung के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स लोकल रिटेलर्स से ऑनलाइन खरीद सकेंगे आप
Samsung के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स लोकल रिटेलर्स से ऑनलाइन खरीद सकेंगे आप

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि यूजर्स अपने पसंदीदा स्मार्टफोन्स अपने लोकल ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से भी ऑनलाइन खरीद सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने Benow डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की थी। अब यूजर्स अपने पसंदीदा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, टीवी, फ्रिज, एसी आदि भी लोकल ऑफलाइन स्टोर से ऑनलाइन खरीद सकेंगे। Samsung ने Benow के साथ अपनी साझेदारी को एक्सटेंड करते हुए ये घोषणा की है। आपको बता दें कि भारतीय बाजार में Samsung काफी लंबे समय से होल अप्लायंसेज बेच रहा है। कोरोनावायरस लॉकडाउन की वजह से कंपनी अपने यूजर्स को घर बैठे सामान डिलीवर करने के लिए ये कदम उठाया है।

अब आप Samsung के होम अप्लायंसेज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ ही लोकल ऑफलाइन स्टोर से भी ऑनलाइन खरीद सकेंगे। कंपनी खास तौर पर छोटे शहरों और कस्बों के यूजर्स के लिए ये साझेदारी की है। इन छोटे शहरों और कस्बों में लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स अपनी सर्विस मुहैया नहीं कराती है। इसी वजह से Samsung ने लोकल रिटेलर्स के साथ मिलकर अपने प्रोडक्ट्स सेल करने की घोषणा की है। कंपनी इसके लिए करीब 5,000 से ज्यादा ऑफलाइन रिटेलर्स को अपने साथ जोड़ा है। कंपनी का मानना है कि आने वाले सप्ताह में और भी ऑफलाइन रिटेलर्स उनके साथ जुड़ने वाले हैं।

कोरोनावायरस की वजह से इस समय पूरी इंडस्ट्री कॉन्टैक्टलेस प्रोडक्ट सेल करने पर फोकस कर रही है। ताकि यूजर्स को घर से बाहर नहीं निकलना पड़े और मार्केट में भीड़-भाड़ इकट्ठा न हो सके। Samsung का ये O2O (ऑफलाइन टू ऑनलाइन) मॉडल पिछले महीने रोल आउट किया गया था। इस प्लेटफॉर्म को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि कॉन्टैक्टलेस ऑफलाइन टू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से न सिर्फ ग्राहकों को फायदा होने वाला है, बल्कि ऑफलाइन रिटेलर्स के भी कंज्यूमर बेस में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। यूजर्स अपने पसंद के आइटम्स अपने नजदीकी ऑफलाइन रिटेलर्स से ऑनलाइन खरीद सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।