विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Diwali Sale: Galaxy S9, Galaxy Note 9, Galaxy M10s पर 50 फीसद तक का डिस्काउंट

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 17 Oct 2019 08:58 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 12:05 PM (IST)

Samsung Diwali Sale इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा स्मार्ट वॉच टीवी और होम अप्लायंसेज भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Diwali Sale: Galaxy S9, Galaxy Note 9, Galaxy M10s पर 50 फीसद तक का डिस्काउंट
Samsung Diwali Sale: Galaxy S9, Galaxy Note 9, Galaxy M10s पर 50 फीसद तक का डिस्काउंट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Diwali Sale का आयोजन 16 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन्स पर 50 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा स्मार्ट वॉच, टीवी और होम अप्लायंसेज भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। सेल में एक्सेसरीज के साथ-साथ इस साल और पिछले साल लॉन्च हुए कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट मिलेगा।

इस सेल में प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S9 पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसे आप Rs 29,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, Galaxy Note 9 को Rs 42,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन Galaxy M10s को Rs 7,999 की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, Galaxy Watch (46mm) को Rs 23,990 की कीमत में खरीद सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के अलावा Samsung Galaxy NU6100 55 इंच वाले 4K UHD TV को आप Rs 54,990 की कीमत में खरीद सकते हैं। इस टेलिविजन की खास बात ये है कि इसमें आप UHD कंटेंट को स्ट्रीम कर सकेंगे।

Samsung Diwali Sale में मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ अन्य बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। कंपनी HDFC, ICICI और Axis Bank कार्ड यूजर्स को 10 फीसद का अतिरिक्त कैशबैक ऑफर कर रही है। इसके अलावा Mobikwik यूजर्स को 10 फीसद का फ्लैट कैशबैक Rs 1,000 तक ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रैवल बुकिंग के जरिए यूजर्स को 25 फीसद का अलग से ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 10 फीसद का अतिरिक्त कैशबैक चुनिंदा हैंडसेट्स पर ऑफर किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।