Move to Jagran APP

Samsung Galaxy Unpacked 2021 इवेंट की डेट का खुलासा, Galaxy A52 और Galaxy A72 हो सकते हैं लॉन्च

Galaxy A52 और Galaxy A72 स्मार्टफोन को कंपनी अगले हफ्ते आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked 2021 इवेंट में लॉन्च कर सकती है। ये स्मार्टफोन 4G और 5G दोनों वेरिएंट में पेश किए जा सकते हैं। इनमें कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे।

By Renu YadavEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 12:03 PM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 12:03 PM (IST)
Samsung Galaxy Unpacked 2021 इवेंट की डेट का खुलासा, Galaxy A52 और Galaxy A72 हो सकते हैं लॉन्च
यह फोटो Samsung की आधिकारिक वेबसाइट से ली गई है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। काफी दिनों Samsung के अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A52 और Galaxy A72 को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन इनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और कंपनी अपने Galaxy Unpacked 2021 इवेंट में इन दोनों स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। Samsung ने Galaxy Unpacked 2021 इवेंट की घोषणा कर दी है और यह इवेंट अगले हफ्ते 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस इवेंट में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि इस इवेंट में Galaxy A52 और Galaxy A72 को लॉन्च किया जाएगा। 

loksabha election banner

Samsung Galaxy Unpacked 2021 इवेंट

Samsung Galaxy Unpacked 2021 इवेंट 17 मार्च को भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Youtube चैनल पर भी लाइव देखा जा सकेगा। 

Galaxy A52 और Galaxy A72 से उठेगा पर्दा

वैसे कंपनी ने इस इवेंट में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज का खुलासा नहीं किया है लेकिन सामने आ रही लीक्स व खुलासों के मुताबिक Galaxy A52 और Galaxy A72 से पर्दा उठाया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Galaxy Unpacked 2021 इवेंट में अपनी A सीरीज के मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Galaxy A52 और Galaxy A72 को लॉन्च कर सकती है। ये दोनों स्मार्टफोन 4G और 5G मॉडल्स में पेश किए जा सकते हैं। 

Samsung Galaxy A52 के संभावित फीचर्स

Samsung Galaxy A52 में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलेगी और इसे Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। वहीं कंपनी इसके 5G मॉडल को Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर पर पेश कर सकती है। फोन में 64MP का क्वाड रियर कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A72 के संभावित फीचर्स

Samsung Galaxy A72 में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी उपलब्ध हो सकती है जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। यह स्मार्टफोन Snapdragon 720G प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.