विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amazon Diwali Sale में सैमसंग का ये 5G फोन मिल रहा है सबसे कम कीमत में, जानिए इस लाजवाब ऑफर के बारे में

By Kritarth SardanaEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2022 02:48 PM (IST)

Amazon Diwali Sale में Samsung Galaxy M13 5G अपनी अभी तक की सबसे कम कीमत में मिलने लगा है। यह ...और पढ़ें

Samsung Galaxy M13 5G photo credit- Samsung India
Samsung Galaxy M13 5G photo credit- Samsung India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। नई दिल्ली, टेक डेस्क। Amazon Diwali Sale: Samsung Galaxy M13 5G इस साल जुलाई में लांच हुआ था। कंपनी ने इस फोन का 4जी और 5जी मॉडल दोनों एक साथ लांच किए था। लांच के समय कंपनी ने फोन के 4 GB रैम, 64 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 6 GB रैम,128 GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। लेकिन दिवाली सेल में इस फोन की कीमत काफी कम हो चुकी है।

Samsung Galaxy M13 5G अब कितने का मिल रहा है

अमेज़न की दिवाली सेल में Samsung Galaxy M13 5G के 4 GB रैम, 64 GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत घटकर अब 11,999 रुपये हो चुकी है। अमेज़न की इस सेल में आप ICICI, Axis या Citi बैंक के कार्ड के जरिये इस फोन पर 1000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। अगर आप EMI के विकल्प को चुनते हैं तो आप इस फोन पर 1250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिससे यह फोन आपको काफी कम कीमत में मिल सकता है।

Samsung Galaxy M13 5G के फीचर्स

• डिस्प्ले - Galaxy M13 5G में 6.5 इंच का डिस्प्ले साइज़ मिलता है। फोन में 90 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

• प्रोसेसर- इस फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर लगा हुआ मिलता है।

• कैमरा – सैमसंग के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात करें तो फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

• बैटरी – कंपनी ने फोन में 5,000 mAh की बैटरी दे रखी है।

• रैम और मेमोरी – यह फोन 4 GB रैम, 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ बाज़ार में मौजूद है। इसके अलावा इनमें Ram Plus फीचर से 12 GB तक की रैम इस्तेमाल कर सकते हैं।

• ओएस- इस फोन में Android 12 मिलता है।

यह भी पढ़ें- Flipkart Big Diwali Sale: Samsung Galaxy F13 पर मिल रहा है जबरदस्त ऑफर, फीचर्स भी हैं बेहतरीन