Move to Jagran APP

रोलेबल डिस्प्ले फोन Oppo X 2021 और AR Glass 2021 का हुआ ऐलान, जानिए क्या होगा खास

Oppo X 2021 Oppo AR Glass (ऑगमेंटेड रियलिटी) 2021 और CybeReal AR ऐप को पेश किया है। Oppo ने ऐलान किया है कि दोनों नए प्रोडक्ट साल 2021 तक बिक्री के लिए उपस्थित हो जाएंगे। हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग की सटीक डेडलाइन नही दी है।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 04:53 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 04:53 PM (IST)
रोलेबल डिस्प्ले फोन Oppo X 2021 और AR Glass 2021 का हुआ ऐलान, जानिए क्या होगा खास
यह Oppo के रोलेबल स्मार्टफोन की प्रतीकात्मक फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क. Oppo की तरफ से INNO Day 2020 इवेंट में नए रोलेबल स्मार्टफोन समेत कई डिवाइस का ऐलान ऐलान किया गया है। यह इवेंट चीन के Shenzhen में हुआ था। इस इवेंट में Oppo ने रोलेबल स्मार्टफोन Oppo X 2021, Oppo AR Glass (ऑगमेंटेड रियलिटी) 2021 और CybeReal AR ऐप को पेश किया है। Oppo ने ऐलान किया कि दोनों नए प्रोडक्ट साल 2021 तक बिक्री के लिए उपस्थित हो जाएंगे। हालांकि कंपनी ने लॉन्चिंग की सटीक डेडलाइन नही है।

loksabha election banner

डिस्प्ले को कर पाएंगे स्ट्रेच 

Oppo X 2021 स्मार्टफोन में रोलेबल डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्पले 6.7 इंच से 7.4 इंच में आएगा। मतलब फोन का मेन डिस्प्ले 6.7 इंच का होगा, जबकि यूजर इसके डिस्पले को स्ट्रेच करके 7.4 इंच कर पाएंगे। मतलब यूजर अपने हिसाब से डिस्प्ले का इस्तेमाल कर पाएंगे।  यह बिल्कुल नए तरह का स्मार्टफोन होगा। अभी तक मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन मौजूद थे। लेकिन जल्द ही रोलेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की एंट्री हो जाएगी। इस खास स्मार्टफोन के 122 पेटेंट को कंपनी की तरफ से फाइल किया गया था। इनमें से 12 स्मार्टफोन केवल स्क्रीन से जुड़े पेटेंट फाइल किये गये थे। फोन में वेरिएबल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। Oppo X 2021 स्मार्टफोन में 16:9 और 4:3 व्यूइंग एक्सपीरिएंस मिलेगा। 

अगले साल लॉन्च होगा Oppo AR Glass 2021 

Oppo AR Glass 2021 पिछले साल लॉन्च AR Glass का नया वर्जन होगा। Oppo AR Glass 2021 स्पिलिट डिजाइन को सपोर्ट करेगा। इसका वजन पुराने ग्लास से 75 फीसदी कम होगा। कंपनी के मुताबिक AG Glass का लाइट डिजाइन काफी सुविधाजनक होगी। Oppo AR Glasses में पहले के मुकाबले बेहतरीन CPU और GPU का सपोर्ट मिलेगा। इसमें एक स्टीरियो फिशआइ कैमरा दिया गया  है। साथ ही एक टाइम ऑफ फाइट (ToF) सेंसर और एक RGB कैमरा दिया जाएगा। इस ग्लास में बड़े स्पीकर के साथ कमाल का साउंड इफेक्ट मिलेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.