विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio Phone खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, लॉन्च हुआ गिफ्ट कार्ड

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 30 Oct 2018 01:26 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 05:00 PM (IST)

आप इस गिफ्ट कार्ड को अपने परिवार और दोस्तों को गिफ्ट कर सकते हैं। इस गिफ्ट का इस्तेमाल केवल जियो फोन खरीदने के लिए ही किया जा सकता है

Jio Phone खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, लॉन्च हुआ गिफ्ट कार्ड
Jio Phone खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, लॉन्च हुआ गिफ्ट कार्ड

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रिलायंस जियो ने Jio Phone खरीदने वाले यूजर्स के लिए गिफ्ट कार्ड लॉन्च किया है। आप इस गिफ्ट कार्ड को अपने परिवार और दोस्तों को गिफ्ट कर सकते हैं। इस गिफ्ट का इस्तेमाल केवल जियो फोन खरीदने के लिए ही किया जा सकता है। इस गिफ्ट कार्ड को यूजर्स रिलायंस डिजिटल स्टोर्स रिलांयस फ्रेंश, रिलायंस फ्रेंश, रिलायंस स्मार्ट और रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी के साथ ही ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से भी खरीदा जा सकता है।

रिलायंस जियो फोन गिफ्ट कार्ड को मानसून हंगामा ऑफर के तहत ही लॉन्च किया गया है। जिसमें यूजर्स को अपने पुराने फीचर फोन के बदले जियो फोन को एक्सचेंज कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत यूजर्स को पुराने फीचर फोन के साथ ही 501 रुपये देना होता है। इस गिफ्ट कार्ड के जरिए जियो फोन खरीदने वाले यूजर्स को पुराने फीचर फोन के साथ 501 रुपये नहीं देना होगा। इसके अलावा यूजर्स को 594 रुपये का स्पेशल प्रीपेड रिचार्ज मिलेगा।

594 रुपये स्पेशल रिचार्ज

रिलायंस जियो के इस 594 रुपये के स्पेशल प्लान में यूजर्स को 180 दिनों की वेलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को बिना किसी FUP लिमिट के अनलिमि़टेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके साथ ही 6 महीने के लिए 300 एसएमएस का भी लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 90 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन 500 एमबी हाई सपीड 4जी डाटा मिलता है। यह स्पेशल रिचार्ज प्लान केवल जियो फोन यूजर्स के लिए ही है। इसके अलावा एक्सचेंज बोनस के तहत यूजर्स को अतिरिक्त 6 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।