विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio ने अपने 1299 रुपये के प्लान की घटाई वैधता, अब 336 दिन के लिए मिलेगा प्लान

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 25 Feb 2020 08:25 AM (GMT+05:30)

कंपनी ने अपने 1299 रुपये के वार्षिक प्लान की वैधता को कम कर दिया है। इस प्लान की वैधता को अब 336 दिन कर दी गई है। फोटो साभार Jio

Jio ने अपने 1299 रुपये के प्लान की घटाई वैधता, अब 336 दिन के लिए मिलेगा प्लान
Jio ने अपने 1299 रुपये के प्लान की घटाई वैधता, अब 336 दिन के लिए मिलेगा प्लान

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने एक लंबी वैधता वाले प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने अपने 1,299 रुपये के वार्षिक प्लान की वैधता को कम कर दिया है। जहां पहले इस प्लान की वैधता 365 दिन थी। वहीं, अब यह प्लान 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा। अगर देखा जाए तो प्रति महीने 28 दिन के हिसाब (28*12=336) से यह प्लान यूजर्स को दिया जा रहा है। हालांकि, देखा जाए तो कंपनी का यह कदम यूजर्स को निराश कर सकता है। क्योंकि Bharti Airtel, Vodafone Idea और BSNL अभी भी 365 दिन वाले प्लान उपलब्ध करा रहे हैं।  

Jio के 1,299 रुपये के प्लान की वैधता हुई कम: जैसा कि हमने आपको बताया इस प्लान की वैधता 365 दिन के बजाय 336 दिन कर दी गई है। इस प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो फोन में 24 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग समेत नॉन-जियो कॉलिंग के लिए 12,000 मिनट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 3600 SMS दिए जा रहे हैं जिन्हें 336 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

2,121 रुपये का प्लान भी किया पेश: इससे पहले कंपनी ने एक नया लंबी वैधता वाला प्लान पेश किया था जिसकी कीमत 2,121 रुपये है। इसके बेनिफिट्स ठीक 2,020 रुपये के न्यू ईयर प्लान की ही तरह हैं जिसे कंपनी ने रिमूव कर दिया है। इसकी वैधता भी 336 दिन की है। इसके अलावा यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा दिया जाएगा। कुछ मिलाकर यूजर्स को 504 जीबी डाटा दिया जाएगा। FUP लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps रह जाती है। इसमें अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, 12,000 मिनट नॉन-जियो यूजर्स के लिए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा 100 SMS प्रतिदिन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही JioTV और JioCinema ऐप का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।