विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलायंस जियो डिजिटल पैक का आखिरी दिन आज, मिल रहा 2 जीबी डाटा प्रतिदिन बिल्कुल फ्री

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 06 Aug 2018 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 07:15 PM (IST)

जियो डिजिटल पैक की वैधता 31 जुलाई तक थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिजिटल पैक की वैधता को बढ़ाकर 6 अगस्त कर दिया गया है

रिलायंस जियो डिजिटल पैक का आखिरी दिन आज, मिल रहा 2 जीबी डाटा प्रतिदिन बिल्कुल फ्री
रिलायंस जियो डिजिटल पैक का आखिरी दिन आज, मिल रहा 2 जीबी डाटा प्रतिदिन बिल्कुल फ्री

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रिलायंस जियो ने हाल ही में जियो डिजिटल पैक पेश किया था जिसके तहत 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। पहले इस डिजिटल पैक की वैधता 31 जुलाई तक थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिजिटल पैक की वैधता को बढ़ाकर 6 अगस्त कर दिया गया है। यानी आज इस ऑफर का आखिरी दिन है।

जियो डिजिटल पैक की डिटेल्स:

आपको बता दें कि यह ऑफर केवल मौजूदा डाटा प्लान का एड-ऑन है। इसका लाभ केवल कुछ चुनिंदा ग्राहकों को ही मिलेगा। यह प्लान केवल पहले से रिचार्ज पर टॉप-अप प्लान के तौर पर ही मिलेगा। अगर जियो यूजर्स के नंबर पर पहले से कोई रिचार्ज पैक एक्टिवेटेड है तो इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। अगर आपको यह ऑफर दिया गया है तो यह ऑफर आपके माय जियो एप पर दिखाई देगा। ऐसे में यूजर्स को 2 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा।

मानसून हंगामा ऑफर किया था पेश:

  • मानसून हंगामा एक्सचेंज ऑफर के तहत जियोफोन को 501 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • यह कीमत 100 फीसद रिफंडेबल सिक्योरिटी के तौर पर ली जा रही है जिसे 3 वर्ष बाद वापस कर दिया जाएगा। ऐसे में यह फोन बिल्कुल फ्री हो जाता है।
  • 501 रुपये की कीमत में जियोफोन को खरीदने के लिए यूजर्स को अपना 2जी/3जी/4जी (नॉन-VoLTE) फोन को रिटेल स्टोर पर एक्सचेंज करना होगा।
  • पुराने फोन और उसके चार्जर का चालू हालत में होना अनिवार्य है।
  • नया जियोफोन लेते समय पुराने फोन को रिटेलर को देना अनिवार्य होगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।