विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 1 साल के लिए फ्री मिलेगा ₹4,000 का Canva Pro सब्सक्रिप्शन, चेक करें एलिजिबल प्लान्स

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:40 PM (IST)

Reliance Jio और Canva ने एक बड़ी पार्टनरशिप का एलान किया है, जिसके तहत एलिजिबल Jio यूजर्स को 12 महीनों ...और पढ़ें

Jio ने Canva के साथ मिलाया हाथ। Photo- ChaTGPT.

Jio ने Canva के साथ मिलाया हाथ। Photo- ChaTGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio और Canva ने भारतभर के करोड़ों Jio यूजर्स तक Canva के AI-पावर्ड विजुअल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म को पहुंचाने के लिए एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का एलान किया है। इस पार्टनरशिप के तहत, एलिजिबल यूजर्स 12 महीने तक के लिए Canva Pro या Canva Pro Lite बिल्कुल फ्री पा सकेंगे।

दोनों कंपनियों ने बताया कि ये पार्टनरशिप Jio की डिजिटल रीच और Canva की AI-बेस्ड क्रिएटिविटी को एक साथ लाती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा भारतीयों के लिए प्रोफेशनल-क्वालिटी कंटेंट क्रिएशन आसान बन सके। ये ऑफरिंग खास तौर पर स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स, प्रोफेशनल्स, एंटरप्रेन्योर्स और छोटे बिजनेस को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

Jio के 399 रुपये प्लान पर मिलेगा Canva Pro

यूजर्स को कौन-सा Canva बेनिफिट मिलेगा, ये उनके द्वारा चुने गए Jio रिचार्ज प्लान पर निर्भर करेगा।

एलान के मुताबिक, 399 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज करने वाले यूजर्स को 'Canva Pro' दिया जाएगा। वहीं, 349 रुपये वाले प्लान और 349 रुपये से ऊपर के सभी 2GB डेली डेटा वाले प्लान्स से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को 'Canva Pro Lite' मिलेगा।

एलिजिबल यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 12 महीनों तक इस बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर को MyJio एप में जाकर संबंधित ऑफर बैनर पर टैप करके क्लेम किया जा सकता है। Jio का कहना है कि इसमें कोई भी हिडन चार्ज नहीं है।

कंपनियों के मुताबिक, इस Canva बेनिफिट की टोटल वैल्यू 4,000 रुपये तक है।

Canva के जरिए क्या कर सकेंगे यूजर्स?

Canva लाखों प्रीमियम टेम्प्लेट्स के साथ-साथ फोटोज, वीडियोज और फॉन्ट्स का एक्सेस देता है। यूजर्स सीधे अपने फोन से स्कूल प्रोजेक्ट्स, सोशल मीडिया पोस्ट्स, प्रेजेंटेशन्स, मार्केटिंग मैटेरियल्स, फेस्टिवल ग्रीटिंग्स और दूसरा कंटेंट आसानी से बना सकते हैं।

देशभर के यूजर्स तक अपनी पहुंच बनाने के मकसद से Canva हिंदी और कई दूसरी भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।

इस प्लेटफॉर्म में रेडी-टू-यूज टेम्प्लेट्स, स्मार्ट एडिटिंग और वन-टैप टूल्स के साथ AI-पावर्ड क्रिएटिव फीचर्स एड किए गए हैं, जो यूजर्स को किसी शुरुआती आइडिया को सीधे एक मुकम्मल डिजाइन में बदलने में मदद करते हैं।

Canva Pro Lite बनाम Canva Pro: क्या है फर्क?

Canva Pro Lite और Canva Pro दोनों में ही लाखों प्रीमियम टेम्प्लेट्स, फोटोज, वीडियोज और फॉन्ट्स का एक्सेस मिलता है। फोटोज और वीडियोज के लिए बैकग्राउंड रिमूवर, मैजिक रिसाइज, मैजिक इरेजर और प्रिंट-रेडी CMYK एक्सपोर्ट जैसे टूल्स दोनों ही वर्जन्स में शामिल हैं। हालांकि, दोनों के बीच कुछ अहम अंतर भी हैं।

Canva Pro Lite में तीन ब्रांड किट्स और 50GB का क्लाउड स्टोरेज मिलता है। वहीं, Canva Pro में पांच ब्रांड किट्स और 100GB का क्लाउड स्टोरेज दिया जाता है।

Canva Pro में सोशल मीडिया पोस्ट्स को शेड्यूल करने के लिए 'कंटेंट प्लानर' और Canva AI की कन्वर्सेशनल 'चैट-टू-डिजाइन' कैपेबिलिटी भी एक्स्ट्रा मिलती है। इसके अलावा, Pro वर्जन में ज्यादा लिमिट्स के साथ पूरा एडवांस्ड AI टूलसेट मिलता है, जबकि Pro Lite में एडवांस्ड AI टूल्स का एक्सेस फ्री-प्लान के लेवल जितना ही रहता है।

Canva के मुताबिक, Pro Lite रोजाना की क्रिएटिविटी के लिए जरूरी प्रीमियम डिजाइन फीचर्स ऑफर करता है, जबकि Canva Pro उन यूजर्स के लिए पूरा AI सुइट और एक्स्ट्रा टूल्स जोड़ता है जो अक्सर डिजाइनिंग करते हैं।

साझेदारी पर Jio और Canva का बयान

Reliance Industries Limited के प्रेसिडेंट किरण थॉमस ने कहा कि इस इनिशिएटिव का मकसद स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स, एंटरप्रेन्योर्स और छोटे कारोबारियों समेत करोड़ों भारतीयों के हाथों में AI-पावर्ड डिजाइन टूल्स पहुंचाना है।

Canva के को-फाउंडर और COO Cliff Obrecht ने कहा कि भारत Canva के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है और Jio के साथ ये पार्टनरशिप देश भर में लाखों और लोगों तक Canva के प्लेटफॉर्म को पहुंचाने में मदद करेगी।

ये 12 महीने का Canva ऑफर 16 सितंबर 2026 से सभी एलिजिबल प्लान्स से रिचार्ज करने वाले यूजर्स के लिए लाइव हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी वाला OnePlus का सबसे सस्ता फोन, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और एक्वा टच डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च