7,000mAh बैटरी वाला OnePlus का सबसे सस्ता फोन, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और एक्वा टच डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च
OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होगा, जिसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी और AI फीचर्स मिलेंगे।

HighLights
वनप्लस N6 लाइट 22 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा।
इसमें 7,000mAh की बैटरी और AI फीचर्स शामिल होंगे।
मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और एक्वा टच डिस्प्ले मिलेगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होगा। इस फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स रिवील किए हैं। वनप्लस का यह फोन किफायती प्राइसिंग में इंडियन मार्केट में लाया जाएगा। अपकमिंग OnePlus N6 Lite को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वनप्लस का यह अपकमिंग फोन कई एआई फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। वनप्लस का यह भी कहना है कि इस फोन को मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus N6 Lite इंडिया लॉन्चिंग
कंपनी ने कंफर्म किया है कि OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने कई स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी शेयर किए हैं। OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दो कलर - Midnight Hype और Neo Green कलर में पेश किया जाएगा। यह फोन 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा। वनप्लस का कहना है कि सिंगल चार्ज में फोन सामान्य इस्तेमाल में तीन दिन तक चल सकता है।
OnePlus N6 Lite को लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 26.8 घंटे तक का वीडियो प्ले बैक, 29.9 घंटे गूगल मैप नेविगेशन और 49.7 घंटे फोन कॉल सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने ईयरबड्स और वॉच चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का यह भी कहना है कि 6 साल तक फोन की 80 प्रतिशत कैपेसिटी बरकरार रहेगी।
OnePlus N6 Lite स्मार्टफोन में 6.75-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन Aqua Touch सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यानी फोन को गीले हाथ से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वनप्लस का अपकमिंग N6 Lite के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलेगी। इस फोन का वजन करीब 215 ग्राम होगा। यह फोन एआई फीचर्स जैसे AI Clear Face और AI Eraser के साथ आएगा। इस फोन की सेल अमेजन और वनप्लस की वेबसाइट पर होगी।
