विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का बड़ा धमाका: मात्र 200 रुपये में लाया नया OTT Pass, YouTube Premium और 15 Apps मिलेंगे फ्री

Published: Wed, 27 May 2026 07:00 PM (IST)

Reliance Jio ने 200 रुपये का एक नया OTT Pass लॉन्च किया है, जिसमें स्ट्रीमिंग, लाइव टेलीविजन और मोबाइल डेटा ...और पढ़ें

Jio OTT Pass लॉन्च हो गया है।

Jio OTT Pass लॉन्च हो गया है। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio ने बुधवार को भारत में एक नया Jio OTT Pass लॉन्च कर दिया है। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के मुताबिक, इस नए प्लान को ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी ऑफरिंग के तौर पर पेश किया गया है। ये एक सिंगल 28 दिनों के पैक के तहत OTT बेनिफिट्स, लाइव टेलीविजन और मोबाइल डेटा को एक साथ कंबाइन करता है। कंपनी का दावा है कि इस बंडल में मिलने वाली सर्विसेज की कीमत करीब 1,500 रुपये प्रति महीना बैठती है, जिसमें 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस, 1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स, 30GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G कनेक्टिविटी शामिल है।

Jio OTT Pass की भारत में कीमत

टेलीकॉम ऑपरेटर के इस नए Jio OTT Pass की कीमत 200 रुपये है और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। ये प्लान अब भारत के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में MyJio एप, Jio.com, रिटेल स्टोर्स और थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध है।

इस एड-ऑन पैक को एक्टिवेट करने के लिए ग्राहकों के पास एक एक्टिव जियो बेस प्लान होना जरूरी है। कंपनी के मुताबिक, बंडल में मिलने वाली सर्विसेज की टोटल वैल्यू लगभग 1,500 रुपये प्रति महीना है।

Jio OTT Pass_

Jio OTT Pass के बेनिफिट्स

Jio OTT Pass में 15 OTT प्लेटफॉर्म्स के सब्‍सक्र‍िप्‍शन शामिल हैं। सब्सक्राइबर्स को JioHotstar मोबाइल + हॉलीवुड और Prime Video Mobile एडिशन का एक्सेस मिलता है। वे JioTV के जरिए 12 और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स भी देख सकते हैं। इनमें Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, FanCode, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, TimesPlay और Tarang Plus शामिल हैं।

इस प्लान में एक खास चीज यूट्यूब प्रीमियम (YouTube Premium) का सब्सक्रिप्शन मिलना है। जियो ओटीटी पास के साथ बंडल होकर आने वाला ये सब्सक्रिप्शन सपोर्टेड डिवाइसेज पर विज्ञापन-मुक्त (ad-free) वीडियो देखने, बैकग्राउंड प्लेबैक और ऑफलाइन डाउनलोड जैसे फायदे ऑफर करता है।

OTT सब्सक्राइब्शन्स के अलावा, इस पास में JioTV के जरिए 1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स का एक्सेस भी बंडल मिलता है। इनमें JioStar, Sony Entertainment Television, Sun TV Network, Warner Bros. Discovery और ETV जैसे ब्रॉडकास्टर्स के एंटरटेनमेंट, मूवीज, स्पोर्ट्स, रीजनल प्रोग्रामिंग, इन्फोटेनमेंट और किड्स कंटेंट से जुड़े 150 से ज्यादा पेड चैनल्स शामिल हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यूजर्स को 30GB 4G/5G डेटा मिलता है। जियो एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी दे रहा है, जो सब्सक्राइबर के एक्टिव बेस प्लान के ड्यूरेशन तक वैलिड रहेगा, जिसकी मैक्सिमम लिमिट 28 दिन है। हालांकि, ग्राहकों को ध्यान देना चाहिए कि इसमें वॉयस कॉलिंग के बेनिफिट्स शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन-सा मोड बेस्ट? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज