Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, वॉयस कॉलिंग के लिए नहीं देना होगा 6 पैसे/मिनट का चार्ज
Reliance Jio ने Vodafone-Idea और Airtel द्वारा की गई टिप्पणियों को लेकर ट्वीट के जरिए जवाब दिया गया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम कंपनियां Reliance Jio, Vodafone-Idea और Airtel के बीच 6 पैसा प्रति मिनट की दर से वॉयस कॉलिंग को लेकर घमासान चल रहा है। Airtel और Vodafone-Idea ने सोशल मीडिया पर Jio द्वारा कुछ कॉल्स पर लगाए जा रहे चार्ज को लेकर टिप्पणी की थी। इन सभी टिप्पणियों पर Reliance Jio ने ट्वीट के जरिए जवाब दिया गया है। कंपनी ने 6 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल्स पर लगने वाले चार्ज को पूरी तरह से गलत बताया है। इसके लिए कंपनी ने कई ट्वीट भी किए हैं। ट्वीट देखने से पहले जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला है क्या।
जानें क्या है पूरा मामला: ऐसा कहा जा रहा था कि जब भी Jio यूजर्स किसी अन्य ऑपरेटर के नंबर पर कॉल करेंगे तो उन्हें 6 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। इसे इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज यानी IUC कहते हैं। कंपनी ने इस बात पर सफाई देते हुए एक साथ कई ट्वीट भी किए हैं।
Reliance Jio ने किए ट्वीट: कंपनी ने कुछ ट्वीट किए हैं। इन ट्वीट्स में कंपनी ने हर कंपनी के ब्रांड का कलर इस्तेमाल किया है। खुद की सफाई पेश करते हुए कहा है कि Jio किसी भी तरह का चार्ज यूजर्स से नहीं मांग रही है। वो मांग रहे हैं। यहां कंपनी ने वो का जिक्र किया है। ये इशारा Airtel, Vodafone, Idea की तरफ है। देखें ट्वीट
It’s your call.#IUC #JioDigitalLife #LifeIsBeautiful #JioOnIUC pic.twitter.com/6KPuqJTI0A — Reliance Jio (@reliancejio) October 12, 2019
दूसरा ट्वीट: यह ट्वीट कंपनी ने Idea कंपनी को टारगेट करते हुए किया है। इसमें लिखा है कि जीरो IUC; क्या यह आइडिया आपकी जिंदगी बदल सकता है? देखें ट्वीट
Zero IUC; this idea can change your life.#IUC #JioDigitalLife #LifeIsBeautiful #JioOnIUC pic.twitter.com/1ZBSGizuko — Reliance Jio (@reliancejio) October 12, 2019
तीसरा ट्वीट: यह ट्वीट कंपनी ने Vodafone को टारगेट करते हुए किया है। इसमें कहा गया है कि क्या आप 6 पैसा प्रति मिनट चार्ज करते हुए खुश हैं? देखें ट्वीट
Happy to charge?#IUC #JioDigitalLife #LifeIsBeautiful #JioOnIUC pic.twitter.com/zOYMTCDYx1 — Reliance Jio (@reliancejio) October 12, 2019
चौथा ट्वीट: यह ट्वीट कंपनी ने Airtel को टारगेट करते हुए किया है। इसमें कहा गया है कि टोल कौन कर रहा है? देखें ट्वीट
Who's taking the toll?#IUC #JioDigitalLife #LifeIsBeautiful #JioOnIUC pic.twitter.com/euXjBQo43B — Reliance Jio (@reliancejio) October 12, 2019