विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्री वॉयस कॉलिंग और 1GB डाटा प्रतिदिन के साथ Jio, Airtel और Voda-Idea ऑफर कर रहे ये प्लान्

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 13 Dec 2019 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 11:38 AM (IST)

Reliance Jio Airtel और Vodafone-Idea के कई प्लान्स ऐसे भी हैं जो 1 जीबी डाटा समेत फ्री कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ आते हैं। यहां हम आपको इसी की जानकारी दे रहे हैं

फ्री वॉयस कॉलिंग और 1GB डाटा प्रतिदिन के साथ Jio, Airtel और Voda-Idea ऑफर कर रहे ये प्लान्
फ्री वॉयस कॉलिंग और 1GB डाटा प्रतिदिन के साथ Jio, Airtel और Voda-Idea ऑफर कर रहे ये प्लान्

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम कंपनियों Reliance Jio, Airtel और Vodafone-Idea ने अपने यूजर्स के लिए कुछ ही समय पहले नए टैरिफ प्लान्स पेश किए थे। इन्हें पहले से ज्यादा कीमत में पेश किया गया था। इनमें कई प्लान्स ऐसे भी हैं जो 1 जीबी डाटा समेत फ्री कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ आते हैं। सबसे अहम बात इन बेनिफिट्स के साथ आने वाले ये प्लान्स 250 रुपये से कम में उपलब्ध कराए गए हैं। आपको बता दें कि Airtel और Vodafone-Idea के प्लान्स में दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का बेनिफिट दिया जा रहा है। वहीं, Jio कंपनी नॉन-जियो नंबर पर कॉलिंग करने के लिए FUP मिनट उपलब्ध करा रहे हैं।

Airtel का 219 रुपये का प्लान: इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर पाएंगे। इसकी वैधता 28 दिन की है। यही नहीं, 100 SMS प्रतिदिन भी दिए जाएंगे। वहीं, कई अतिरिक्त बेनिफिट्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यूजर्स को Airtel Xstream ऐप का प्रीमियम एक्सेस भी दिया जाएगा।

Vodafone-Idea का 219 रुपये का प्लान: इस प्लान में भी यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्लान में भी यूजर्स Airtel की तरह किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर पाएंगे। इसकी वैधता 28 दिन की है। यही नहीं, 100 SMS प्रतिदिन भी दिए जाएंगे।

Reliance Jio का 149 रुपये का प्लान: इसमें यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी वैधता 24 दिन की है। इसमें जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही नॉन-जियो कॉलिंग के लिए 300 FUP मिनट दिए गए हैं। इसके साथ ही जियो ऐप्स का एक्सेस भी उपलब्ध कराया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।