विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है 2GB डेली डाटा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 20 Feb 2020 08:00 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 20 Feb 2020 08:53 AM (GMT+05:30)

Reliance Jio के अलावा अन्य दोनों टेलिकॉम कंपनियों Airtel और Vodafone-idea यूजर्स को हर प्रीपेड प्लान्स के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (ऑफ-नेट) का लाभ मिलता है।

Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है 2GB डेली डाटा
Reliance Jio के इन प्रीपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलता है 2GB डेली डाटा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले साल दिसंबर से सभी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की दरें बढ़ा दी थी। नए प्रीपेड प्लान्स की दरें पहले के मुकाबले 40 प्रतिशत तक ज्यादा हो गईं। टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio के अलावा अन्य दोनों टेलिकॉम कंपनियों Airtel और Vodafone-idea यूजर्स को हर प्रीपेड प्लान्स के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (ऑफ-नेट) का लाभ मिलता है। जबकि, Jio यूजर्स को केवल ऑन नेट कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। वहीं, अन्य नेटवर्क (ऑफ नेट) कॉलिंग के लिए यूजर्स को हर प्लान्स के साथ कुछ फ्री मिनट्स ऑफर किए जाते हैं। आज हम आपको Jio के ऐसे ही प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 2GB डाटा का भी लाभ मिलता है।

Rs 249 प्रीपेड प्लान

इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर दिन 2 GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस तरह से कुल मिलाकर इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 56 GB डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा Jio टू Jio यानि की ऑननेट कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर किया जा रहा है। वहीं, अन्य नेटवर्क यानि की ऑफनेट कॉलिंग के लिए 1,000 फ्री मिनट्स ऑपर किया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 फ्री SMS भी ऑफर किया जा रहा है।

Rs 444 प्रीपेड प्लान

इस प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को हर दिन 2 GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस तरह से कुल मिलाकर इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 112 GB डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा Jio टू Jio यानि की ऑननेट कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर किया जा रहा है। वहीं, अन्य नेटवर्क यानि की ऑफनेट कॉलिंग के लिए 2,000 फ्री मिनट्स ऑपर किया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 फ्री SMS भी ऑफर किया जा रहा है।

Rs 599 प्रीपेड प्लान

इस प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को हर दिन 2 GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस तरह से कुल मिलाकर इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 168 GB डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा Jio टू Jio यानि की ऑननेट कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर किया जा रहा है। वहीं, अन्य नेटवर्क यानि की ऑफनेट कॉलिंग के लिए 3,000 फ्री मिनट्स ऑपर किया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 फ्री SMS भी ऑफर किया जा रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।