विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक बार में 3 महीने की छुट्टी, Reliance Jio का ओटीटी वाला किफायती प्लान

Published: Mon, 16 Sep 2024 08:00 AM (IST)

जियो का तीन महीने वाला किफायती प्लान तलाश रहे हैं तो आपके लिए ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला 1049 ...और पढ़ें

जियो के इस प्लान में 84 दिन तक कितनी भी कॉलिंग कर सकते हैं।
जियो के इस प्लान में 84 दिन तक कितनी भी कॉलिंग कर सकते हैं।

HighLights

  1. यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन करने की सुविधा मिलती है।
  2. इसमें नेटफ्लिक्स और दूसरे OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  3. डेली डेटा पैक खत्म होने के बाद अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। रिलायंस जियो की तरफ से कई किफायती प्लान पेश किए जाते हैं। जियो का एक ऐसा प्लान भी है, जो लगभग तीन महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कॉलिंग, डेटा और ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है। इस प्लान को एक्टिव करने के बाद आप पूरे तीन महीने के लिए टेंशन फ्री हो सकते हैं। अच्छी बात है कि इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। इस प्रीपेड प्लान में क्या बेनिफिट्स मिलते हैं और कौन-से ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। सब यहां बता रहे हैं।

जियो का 3 महीने वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें डेली डेटा पैक खत्म हो जाने के बाद 64 Kbps की स्पीड से अनलिमिटेड 5G डेटा लाभ मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

  • इस प्रीपेड प्लान की कीमत 1049 रुपये है।
  • प्लान में कुल 168GB डेटा रोलआउट किया जाता है।
  • इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं।
  • यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन करने की सुविधा मिलती है।

ये भी पढ़ें- महीने भर मोबाइल रिचार्ज की हो जाएगी छुट्टी, 250 रुपये से कम में आता है ये Jio प्लान

ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन

इसमें सोनी लिव, जी5, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है। जियो का यह प्लान उन लोगों के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है, जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्त होना चाहते हैं।

1299 रुपये वाला प्लान 

जियो का यह प्लान भी 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 1049 रुपये के प्लान वाले बेनिफिट्स ही मिलते हैं। लेकिन ओटीटी के मामले में थोड़ा अंतर है। इसमें सोनी लिव की जगह नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए मिलता है। 

ये भी पढे़ं- Airtel का 30 दिन चलने वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, डेटा के साथ टॉकटाइम भी मिलेगा