विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Reliance AGM 2019: JioGigaFiber, JioPhone 3 समेत बड़ी घोषणाएं, यहां देखें Live Stream

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sun, 11 Aug 2019 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 08:36 AM (IST)

Reliance के इस 42वें एनुअल मीटिंग में JioGigaFiber JioPhone 3 समेत कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती है

Reliance AGM 2019: JioGigaFiber, JioPhone 3 समेत बड़ी घोषणाएं, यहां देखें Live Stream
Reliance AGM 2019: JioGigaFiber, JioPhone 3 समेत बड़ी घोषणाएं, यहां देखें Live Stream

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Reliance AGM 2019 आज दिन के 11 बजे आयोजित किया जाएगा। Reliance के इस 42वें एनुअल मीटिंग में JioGigaFiber, JioPhone 3 समेत कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती है। आप इस इवेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन Live Stream कर सकते हैं। आप इस इवेंट को ऑनलाइन देखने के लिए Reliance के आधिकारिक Youtube, Facebook और Twitter अकाउंट पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इस 42वें सालाना इवेंट में Reliance अपने हाईस्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस को व्यावसायिक तौर पर लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा अपने 4G फीचर फोन के नए वेरिएंट को भी पेश कर सकता है।

JioGigaFiber

इस ब्रॉडबैंड सर्विस के तीन प्लान्स पेश किए जा सकते हैं। इसमें पहला प्लान इंटरनेट ओनली प्लान हो सकता है, जिसमें यूजर्स को 100 mbps तक की स्पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन ऑफर किया जा सकता है। इसके अलावा दूसरा प्लान इंटरनेट के साथ IPTV (JioGigaTV) की भी सुविधा दी जा सकती है। इस प्लान में यूजर्स को इंटरनेट कनेक्शन के साथ ही इंटरनेट टीवी का भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा तीसरा प्लान Smart Home सर्विस वाला प्लान होगा। इस प्लान में यूजर्स को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ही IPTV के अलावा कम्प्लीट स्मार्ट होम सर्विस की सुविधा मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Redmi 6, Redmi 6A यूजर्स के लिए खुशखबरी, Android 9 Pie अपडेट हुआ रोल आउट

JioPhone खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

JioPhone खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

JioPhone 3

कंपनी अपने सस्ते 4G फीचर फोन के तीसरे वर्जन को भी लॉन्च कर सकती है। इस नए 4G फीचर फोन को JioPhone 2 के मुकाबले ज्यादा अपग्रेडेड वेरिएंट को तौर पर पेश किया जा सकता है। इस नए फीचर फोन में आपको कई लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा। इस नए फीचर फोन को Rs 3,500 की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कई और बड़ी घोषणाएं की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Apple iPad Pro 2019 मल्टीपल रियर कैमरे और A13 बायोनिक चिप के साथ हो सकता है लॉन्च

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप