Move to Jagran APP

Reliance Jio बनी देश की सबसे बड़ी कंपनी, Vodafone Idea का यूजर बेस घटा

Reliance Jio 331.3 मिलियन सब्सक्राइबर बेस के साथ देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी बन गई है।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 10:05 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 10:26 AM (IST)
Reliance Jio बनी देश की सबसे बड़ी कंपनी, Vodafone Idea  का यूजर बेस घटा
Reliance Jio बनी देश की सबसे बड़ी कंपनी, Vodafone Idea का यूजर बेस घटा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Reliance Jio के शुरू होने के तीन साल में ही कंपनी ने भारत में अपनी बड़ी जगह बना ली है। 331.3 मिलियन सब्सक्राइबर बेस के साथ Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी बन गई है। Jio ने इस मामले में Vodafone को भी मात दे दी है। Vodafone Idea के यूजर बेस में गिरावट आई है। जून 2019 में यह घट कर 320 मिलियन रह गया है। पिछले हफ्ते Reliance Industries द्वारा आए फाइनेंसियल रिजल्ट्स में Jio का जून 2019 तक यूजर बेस 331.3 मिलियन हो गया था।

loksabha election banner

मुकेश अम्बानी की कंपनी Jio मई में Airtel को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी बनी। TRAI डाटा के अनुसार, मई में Jio के 322.9 मिलियन यूजर्स रहे और कंपनी का 27.80 प्रतिशत मार्किट शेयर रहा। Airtel के मई में 320.38 यूजर्स रहे और 27.6 प्रतिशत मार्किट शेयर रहा। Vodafone Idea का 2019-20 की पहली तिमाही में 320 मिलियन कस्टमर बेस गिरा। मार्च क्वाटर में इसका कस्टमर बेस 334.1 मिलियन था।

Vodafone Idea ने एक बयान में कहा की - 2019 के वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में हमारा सब्सक्राइबर बेस 334.1 मिलियन से घट कर 320.0 मिलियन रह गया। Vodafone और Idea Cellular के बाद Vodafone Idea 400 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। हालांकि, विलय होने के बाद हर महीने कंपनी का यूजर बेस घटता रहा और अब कई मिलियन कस्टमर्स कम हो गए हैं, जिन्होंने कंपनी का न्यूनतम रिचार्ज प्लान भी सब्स्क्राइब नहीं कराया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.