विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फोन महंगे हुए तो पुराने फ्लैगशिप की बढ़ी डिमांड, कम कीमत में मिल रहे प्रीमियम फीचर्स

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:00 AM (IST)

नए स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक पुराने फ्लैगशिप फोन पसंद कर रहे हैं। ये रीफर्बिश्ड डिवाइस कम कीमत ...और पढ़ें

फोन महंगे हुए तो पुराने फ्लैगशिप की बढ़ी डिमांड, कम कीमत में मिल रहे प्रीमियम फीचर्स

फोन महंगे हुए तो पुराने फ्लैगशिप की बढ़ी डिमांड, कम कीमत में मिल रहे प्रीमियम फीचर्स


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त में स्मार्टफोन की कीमतें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं और नए मॉडल भी अब ज्यादा प्राइस सेगमेंट में लॉन्च हो रहे हैं। इसी बीच अब ग्राहक पुराने फ्लैगशिप फोन की ओर रुख कर रहे हैं। जी हां, कम बजट में पुराने फ्लैगशिप फोन बेहतर कैमरा, प्रीमियम डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस ऑफर कर रहे हैं।

इन रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन्स को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासकर 20 हजार से 45 हजार रुपये के बजट में पुराने प्रीमियम फोन नए मिड-रेंज स्मार्टफोन के ऑप्शन बन रहे हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन की सेल बढ़ी

काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों से पता चलता है कि 2026 की पहली छमाही में इंडियन मार्केट में रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन की सेल एनुअल बेस पर 13 परसेंट तक बढ़ी है। जबकि नए फोन के शिपमेंट में तो करीब 11 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट में रीफर्बिश्ड मार्केट में आगे भी बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। हालांकि, अगर आप ऐसी कोई खरीदारी कर रहे हैं तो पहले फोन की कंडीशन, वारंटी और बैटरी की कंडीशन जरूर चेक कर लें।

क्यों पुराने फ्लैगशिप फोन्स को पसंद कर रहे लोग?

नए मिड-रेंज फोन्स में आजकल 10,000 mAh तक की बैटरी समेत कई अच्छे फीचर्स मिल रहे हैं, लेकिन पुराने फ्लैगशिप मॉडल कुछ मामलों में अब भी बेहतर हो सकते हैं। इनमें हो सकता है बैटरी उतनी अच्छी न मिले लेकिन इनमें बेहतर कैमरा हार्डवेयर, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग और हाई-क्वालिटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

उदाहरण के लिए पुराने प्रीमियम iPhone मॉडल बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग, कैमरा स्टेबलाइजेशन और लंबे टाइम तक यूज के लिहाज से बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। इसी तरह पुराने Samsung Galaxy S सीरीज के डिवाइस में भी AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस मिल सकता है। हालांकि असली परफॉर्मेंस मॉडल और उसकी मौजूदा कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स

इतना ही नहीं इन रीफर्बिश्ड फोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनका कम कीमत में मिलना है। नया फ्लैगशिप डिवाइस खरीदने के लिए जहां बड़े बजट को रखना पड़ता है, वहीं पुराना मॉडल कम कीमत में मिलते-जुलते फीचर्स ऑफर कर सकता है। कुछ मामलों में इससे आप बड़ी बचत कर सकते हैं। हालांकि फोन का प्राइस विक्रेता, स्टोरेज वेरिएंट और फोन की कंडीशन के हिसाब से अलग-अलग देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- 10,000 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर