Move to Jagran APP

Redmi Note 8 और 70 इंच स्क्रीन Redmi TV 29 अगस्त को होगा लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

Redmi और Xiaomi अब भारत में ऐसे ब्रांड बन गए हैं जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi चीन में 29 अगस्त को 70 इंच Redmi TV लेकर आने वाला है।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 01:56 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 04:17 PM (IST)
Redmi Note 8 और 70 इंच स्क्रीन Redmi TV 29 अगस्त को होगा लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स
Redmi Note 8 और 70 इंच स्क्रीन Redmi TV 29 अगस्त को होगा लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi और Xiaomi अब भारत में ऐसे ब्रांड बन गए हैं, जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की भारत के स्मार्टफोन बाजार में बड़ी जगह है। मुख्य रूप से स्मार्टफोन बाजार में होने के बावजूद Xiaomi सभी तरह के प्रोडक्ट्स और गैजेट्स में अपने हाथ आजमाता है। कंपनी ने Smart TV सेगमेंट में भी पिछले कुछ सालों में अच्छी पकड़ बना ली है। कंपनी की लेटेस्ट घोषणा के अनुसार, Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi चीन में 29 अगस्त को 70 इंच Redmi TV लेकर आने वाला है। इसे चीनी सोशल नेटवर्क Weibo पर Xiaomi के सीईओ Lei Jun द्वारा टीज किया गया है।

loksabha election banner

Weibo की पोस्ट में बताया गया है की 70 इंच का Redmi TV 29 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। उम्मीद है की Redmi Note 8 भी उसी दिन लॉन्च होगा। पोस्ट में एक कमेंटेटर का जवाब देते हुए Jun ने लगभग Redmi Note 8 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। TV के बारे में पोस्ट में फिलहाल कोई और डिटेल्स नहीं दी गई हैं। यह 4K Smart टीवी हो सकता है। इसी के साथ HDR10 और Dolby Vision को सपोर्ट कर सकता है। Redmi TV 70 इंच के साइज में आएगा। अधिकतर बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन्स 65 या 75 इंच साइज में आते हैं। भारत में कंपनी 32 से 55 इंच में स्मार्ट टीवी की बड़ी रेंज उपलब्ध करवाती है।

Redmi TV: भारत के अलावा, चीन में इसके टीवी काफी पॉपुलर हैं और वहां बड़ी स्क्रीन वाले टीवी के साथ-साथ टीवी की पूरी रेंज मौजूद है। कहा जा सकता है की 29 अगस्त को होने वाले कंपनी का यह इवेंट ब्वाडा हो सकता है। इसमें मल्टीपल डिवाइसेज जैसे की- Redmi TV और Redmi Note 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi अपने Mi ब्रांड के तहत स्मार्ट टीवी के बिजनेस में रहा है। यह कंपनी के सब-ब्रांड Redmi ला पहला टीवी लॉन्च होगा। अभी यह साफ नहीं है की दोनों के टीवी रेंज में क्या अलग होगा?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.