Move to Jagran APP

Redmi Smart TV 70 inch किया गया स्पॉट, बजट रेंज में जल्द हो सकता है लॉन्च

Redmi के जो दो Smart TV लॉन्च किए जा सकते हैं उनमें एक 70 इंच का और एक 40 इंच का टीवी हो सकता है

By Harshit HarshEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 12:31 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 10:16 AM (IST)
Redmi Smart TV 70 inch किया गया स्पॉट, बजट रेंज में जल्द हो सकता है लॉन्च
Redmi Smart TV 70 inch किया गया स्पॉट, बजट रेंज में जल्द हो सकता है लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi का सब ब्रांड Redmi जल्द ही अपना स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस समय दो स्मार्ट टीवी पर काम कर रही है। हाल ही में, Redmi के स्मार्ट टीवी की कुछ जानकारी हाल ही में लीक हुई है। इसे 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। Redmi के जो दो स्मार्ट टीवी लॉन्च किए जा सकते हैं उनमें एक 70 इंच का और एक 40 इंच का टीवी हो सकता है। इन दोनों स्मार्ट टीवी में से 70 इंच वाले को सर्टिफिकेशन साइट पर सपॉट किया गया है। ऐसे में ये संभावित है कि 70 इंच वाले स्मार्ट टीवी को पहले लॉन्च किया जा सकता है।

loksabha election banner

Redmi Smart TV 70 inch को सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर L70M5-RA के नाम से लिस्ट किया गया है। हालांकि, सर्टिफिकेशन साइट पर इस टीवी के किसी भी फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्ट टीवी के बारे में जानकारी लॉन्च के बाद ही पता चलेगी। पिछले दिनों लीक हुई जानकारी और अफवाहों को मानें तो इसे 4K UHD स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत काफी कम हो सकती है। जैसा कि Redmi के स्मार्टफोन्स को बाजार में बजट रेंज में लॉन्च किया जाता है, ऐसे ही इस स्मार्ट टीवी बाजार में भी कंपनी स्मार्टफोन वाली रणनीति अपना सकती है।

ऐसी भी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि Redmi Smart TV की कीमत Mi TV से भी कम हो सकती है। इनके फीचर्स की बात करें तो Redmi के दोनों Smart TV में 4K UHD स्क्रीन के साथ ही वो सभी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जो अन्य ब्रांड के 4K UHD स्मार्ट टीवी में मिलते हैं। ऐसे में Samsung, Sony, Toshiba जैसे स्मार्ट टीवी ब्रांड्स को भारत में चुनौती मिल सकती है। स्मार्ट टीवी बाजार में उतरने के महज एक साल के अंदर ही Xiaomi ने यहां भी अपना दबदबा कायम किया है और नंबर वन स्मार्ट टीवी ब्रांड बन गया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.