Redmi Note 9 Pro Max आज 12 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स
Redmi Note 9 Pro Max को यूजर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से खरीद सकते हैं (फोटो साभार Redmi)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में अपने दो शानदार स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च किया था। लेकिन लॉकडाउन के कारण ये सेल के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए थे। वहीं अब स्मार्टफोन की सेल शुरू होते ही यूजर्स के बीच इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है और इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि Redmi Note 9 Pro Max पहली सेल में कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। वहीं अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आज दोपहर 12 बजे यह एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है।
Redmi Note 9 Pro Max की कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स
Redmi Note 9 Pro Max के 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,499 रुपये, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे आप Amazon India और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Redmi Note 9 Pro Max के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो Airtel की ओर से फोन के साथ डबल डाटा बेनिफिट दिया जा रहा है। इसका लाभ 298 रुपये और 398 रुपये वाले अनलिमिटेड पैक पर उठाया जा सकता है।
Redmi Note 9 Pro Max को खास बनाते हैं ये फीचर्स
Redmi Note 9 Pro Max में खास फीचर्स के तौर पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें यूजर्स को 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो शूटर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। जो कि बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान कर सकते हैं। वहीं इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 5,020mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Redmi Note 9 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट पर काम करता है। इसमें दी गई स्टोरेज को यूजर्स अपनी सुविधानुसार माइक्रोएसडी की मदद से 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।