विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi Note 8T की फोटो हुई लीक, जानें क्या होगी खासियत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 28 Oct 2019 10:10 AM (IST)

इस सीरीज के तहत Redmi Note 8T स्मार्टफोन को सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 8 के मुकाबले इस फोन में केवल एक ही अन्य फीचर जोड़ा जाएगा

Redmi Note 8T की फोटो हुई लीक, जानें क्या होगी खासियत
Redmi Note 8T की फोटो हुई लीक, जानें क्या होगी खासियत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही अपनी T सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज के तहत Redmi Note 8T स्मार्टफोन को सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 8 के मुकाबले इस फोन में केवल एक ही अन्य फीचर जोड़ा जाएगा। यह फीचर NFC सपोर्ट है। Redmi Note 8T को NFC सपोर्ट दिया जाएगा। इसके कुछ फोटोज भी लीक हुए हैं।

Redmi Note 8T में क्या होगा खास: जो फोटोज लीक हुई हैं उनमें यह संकेत मिला है कि फोन व्हाइट कलर के बॉक्स में पेश किया जाएगा। बॉक्स के फ्रंट पर फोन के सभी कलर वेरिएंट को दिखाया गया है। फोन का नाम बॉक्स के नीचे लिखा हुआ है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा 6.3 इंच का डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसके अलावा बैक पैनल पर अल्ट्रा वाइड एंगल और मैक्रो लेंस भी दिया जाएगा। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई होगी। यह 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा मल्टीफंक्शनल एनएफसी सपोर्ट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 AIE प्रोसेसर भी दिया गया होगा।

Redmi Note 8T की चीन से बाहर होगी बिक्री: चीन में Redmi Note 8T की बिक्री चीन से बाहर की जाएगी। हालांकि, फोन की बिक्री किन-किन देशों में की जाएगी इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। जो फोटोज लीक हुई हैं उसके मुताबिक, ऑडियो जैक, माइक्रोफोन, यूएसबी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के साथ ट्रांसपेरेंट सॉफ्ट केस, टाइप-सी केबल और चार्जर भी दिया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।