Move to Jagran APP

Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro के लॉन्च से पहले कीमत, वेरिएंट और रिटेल बॉक्स हुआ लीक

Redmi Note 8 Pro जो दुनिया का पहला 64MP कैमरा स्मार्टफोन होने वाला है कुछ दिनों में ही चीन में लॉन्च होने वाला है। अब Redmi Note 8 और Pro की कीमतें ऑनलाइन लीक हुई हैं।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 09:18 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 04:10 PM (IST)
Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro के लॉन्च से पहले कीमत, वेरिएंट और रिटेल बॉक्स हुआ लीक
Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro के लॉन्च से पहले कीमत, वेरिएंट और रिटेल बॉक्स हुआ लीक

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Redmi Note 8 Pro, जो दुनिया का पहला 64MP कैमरा स्मार्टफोन होने वाला है, कुछ दिनों में ही चीन में लॉन्च होने वाला है। इस फोन को लेकर अब तक कई खबरें और लीक्स आ चुकी हैं। फोन को लेकर काफी जानकारी तो आधिकारिक रूप से भी दी जा चुकी है। अब, Redmi Note 8 और Pro की कीमतें ऑनलाइन लीक हुई हैं। जाहिर है की इस फोन की कीमत चीनी युआन के हिसाब से ज्यादा होगी और भारत में इसकी कीमत लॉन्च के समय अलग या यूं कहें थोड़ी ज्यादा होगी।

loksabha election banner

Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro की कीमत: चीनी टिपस्टर और 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 8 Pro के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत RMB 1,799 या करीब Rs 18,000 हो सकती है। इसका हाई-एन्ड मॉडल 8GB + 128GB RMB 2,099 (करीब Rs 21,000) का हो सकता है। Redmi Note 8 की कीमत RMB 1,199 (करीब Rs 12,000) से शुरू हो सकती है। यह कीमत इसके बेस मॉडल 4GB + 64GB की होगी। Redmi Note 8 को एक और वेरिएंट में भी पेश किया जा सकता है, लेकिन अभी उससे जुड़ा कोई लीक या जानकारी है है। ध्यान रहे, लेका कीमतों में और असल कीमतों में फर्क हो सकता है। इसे सिर्फ एक अनुमान ही समझें।

इसी के साथ, Redmi के जनरल मैनेजर ने Redmi Note 8 Pro के रिटेल पैकेट की पिक्चर शेयर की है। इसका रिटेल बॉक्स Peppy Pink कलर स्कीम में देखा जा सकता है। इस बार कंपनी के रिटेल बॉक्स की पैकेजिंग इसके पहले आए फोन्स से काफी अलग है। वहीं, Xiaomi के प्रेजिडेंट Lin Bin ने पोस्ट किया है की वो फिलहाल Redmi Note 8 Pro का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनका दावा है की फोन की बैटरी आसानी से 2 दिन से ज्यादा चल जाती है। उनके अनुसार, फोन में 2 दिन के सितमल के बाद भी 40 प्रतिशत बैटरी बची है। याद दिला दें, यह आधिकारिक तौर से रिवील कर दिया गया है की Redmi Note 8 Pro में 4500mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Redmi Note 8 Pro को लेकर इससे पहले लीक हुई जानकारी के अनुसार, फोन ग्रीन, व्हाइट और ग्रे कलर विकल्प में आएगा। वहीं, Redmi Note 8 ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर विकल्प में उपलब्ध होगा। लेटेस्ट आधिकारिक टीजर्स के अनुसार, Note 8 Pro का लिमिटेड एडिशन भी पेश किया जा सकता है। इस वेरिएंट को World of Warcraft 15th Anniversary Limited Edition का नाम दिया जा सकता है। फोन को लेकर यह जानकरी भी उपलब्ध है की ये क्वैड कैमरा के साथ आएंगे। 64MP Samsung सेंसर के साथ Redmi Note 8 Pro को तीज किया गया है। फोन में 4500mAh की बैटरी, 25X जूम, 18W फास्ट चार्जिंग, लिक्विड कूलिंग, मीडियाटेक G90T प्रोसेसर दिया जाएगा। Redmi Note 8 में 48MP सोनी सेंसर और स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया जाएगा। दोनों फोन्स का चीन लॉन्च 29 अगस्त को है। कंपनी जल्द ही इन्हे भारत में भी लॉन्च करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.